Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में यूपी के 100 प्रत्याशी मैदान में, 46 करोड़पति; 25 प्रत‍िशत पर दर्ज हैं आपराधि‍क केस

    Updated: Tue, 30 Apr 2024 11:23 AM (IST)

    एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार तीसरे चरण के चुनाव में आगरा आंवला बदायूं बरेली एटा फतेहपुर सीकरी फिरोजाबाद हाथरस मैनपुरी और संभल सीट से चुनाव लड़ रहे कुल 100 प्रत्याशियों में भाजपा के सभी प्रत्याशी समाजवादी पार्टी व बसपा के नौ में से नौ पीस पार्टी के तीन में से एक स्वराज भारतीय न्याय पार्टी के दो में से एक और जन शक्ति एकता पार्टी का एकमात्र उम्मीदवार करोड़पति हैं।

    Hero Image
    भाजपा, सपा और बसपा के सभी प्रत्याशी करोड़पति हैं।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश में विभिन्न राजनीतिक दलों के 100 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें 46 करोड़पति हैं। भाजपा, सपा और बसपा के सभी प्रत्याशी करोड़पति हैं, जबकि 25 प्रतिशत प्रत्याशियों के ऊपर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे चरण के चुनाव में आगरा, आंवला, बदायूं, बरेली, एटा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी और संभल सीट से चुनाव लड़ रहे कुल 100 प्रत्याशियों में भाजपा के सभी प्रत्याशी, समाजवादी पार्टी व बसपा के नौ में से नौ, पीस पार्टी के तीन में से एक, स्वराज भारतीय न्याय पार्टी के दो में से एक और जन शक्ति एकता पार्टी का एकमात्र उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनकी औसत संपत्ति 6.94 करोड़ है।

    भाजपा के 10 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति लगभग 11.74 करोड़ है। वहीं समाजवादी पार्टी के नौ उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 47.67 करोड़ है। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 9.45 करोड़ है। इलेक्शन वाच के राज्य संयोजक संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि 100 में से 25 प्रत्याशियों के ऊपर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 20 प्रत्याशियों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    उन्होंने बताया कि भाजपा के 10 में से चार, समाजवादी पार्टी के नौ में पांच, बहुजन समाज पार्टी के नौ में चार, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के दो में एक प्रत्याशी पर आपराधिक मामला दर्ज है। फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस के उम्मीदवार रामनाथ सिंह सिकरवार के उनके ऊपर सर्वाधिक 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दूसरे नंबर पर बसपा के टिकट पर फिरोजाबाद से चुनाव लड़ रहे चौधरी बशीर के ऊपर नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। तीसरे नंबर पर संभल से लोग पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे चुनाव पवन पर तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हैं सबसे अमीर

    एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, बरेली से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रवीन सिंह ऐरन सबसे अमीर प्रत्याशी हैं, इनकी संपत्ति लगभग 182 करोड़ है। दूसरे नंबर पर फिरोजाबाद से सपा के प्रत्याशी अक्षय यादव हैं, इनकी संपत्ति 136 करोड़ है। वहीं मैनपुरी सीट पर सपा से चुनाव लड़ रही डिम्पल यादव तीसरे नंबर पर हैं। इनके पास 42 करोड़ की संपत्ति है। वहीं सबसे कम संपत्ति घोषित करने वालों में आगरा लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हसनुराम अम्बेडकरी हैं, इनकी कुल समत्ति 12 हजार हैं। दूसरे नंबर पर एटा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे कैलाश कुमार हैं, जिनकी संपत्ति 19 हजार हैं।

    अनपढ़ उम्मीदवार भी मैदान में

    100 में से दो प्रत्याशी अनपढ़ हैं, जबकि 33 प्रत्याशियों की शैक्षिक योग्यता पांचवीं से 12वीं के बीच है। वहीं 52 प्रत्याशियों की शैक्षिक योग्यता स्नातक और इससे ज्यादा घोषित है। एक प्रत्याशी डिप्लोमाधारक तो 12 की शैक्षिक योग्यता साक्षर है।

    केवल आठ महिलाएं प्रत्याशी

    तीसरे चरण के चुनावी मैदान में केवल आठ महिला प्रत्याशी उतरी हैं। वहीं 25 से 40 आयु वर्ष वाले 28, 41 से 60 वर्ष के 54 तथा 61 से 80 वर्ष के 18 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: बसपा ने अमेठी में 24 घंटे में बदला प्रत्याशी, रवि प्रकाश मौर्या की जगह मायावती ने अब इस चेहरे पर लगाया दांव

    यह भी पढ़ें: Smriti Irani Net Worth: क‍ितनी संपत्ति की मालक‍िन हैं स्‍मृति ईरानी? अमेठी से दाखि‍ल क‍िया नामांकन; हलफनामे में क‍िया खुलासा