Move to Jagran APP

आर्थिक मंदी पर मोदी सरकार पर जमकर बरसे एलजेडी नेता शरद यादव

शरद यादव ने देश की कमजोर होती अर्थ व्यवस्था पर चिन्ता जताते हुए केन्द्र सरकार से अपील की है कि वास्तविक सही स्थिति जनता के सामने लाई जाए।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 30 Aug 2019 05:32 PM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2019 05:32 PM (IST)
आर्थिक मंदी पर मोदी सरकार पर जमकर बरसे एलजेडी नेता शरद यादव
आर्थिक मंदी पर मोदी सरकार पर जमकर बरसे एलजेडी नेता शरद यादव

लखनऊ, जेएनएन। लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव ने उत्तर प्रदेश में विपक्ष को एकजुट करने का बीड़ा उठाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड के संस्थापकों में से एक शरद यादव आज लखनऊ में थे। प्रेस क्लब में आज शरद यादव ने मीडिया को संबोधित किया।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की संभावना तलाशने के मकसद से शरद पवार ने लखनऊ में आज कई नेताओं से भेंट भी की। इसके बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने आर्थिक मंदी पर नरेंद्र मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

शरद यादव ने देश की कमजोर होती अर्थ व्यवस्था पर चिन्ता जताते हुए केन्द्र सरकार से अपील की है कि वास्तविक सही स्थिति जनता के सामने लाई जाए। शरद यादव ने कहा कि आर्थिक तौर पर देश बहुत विकट परिस्थिति में है। नोटबंदी और जीएसटी के चलते हैं आज पूरे देश का व्यापार ठप पड़ा है। इसके बाद भी मोदी सरकार देश की जनता को झूठे सपने दिखाने में लगी है। इनको देश को हकीकत बतानी ही होगी। नोटबंदी के बाद रियल स्टेट कपड़े का कारोबार बड़े पैमाने पर प्रभावित हुआ है। आर्थिक मामले में तो बांग्लादेश भी आज हमसे आगे हो गया है। मंदी के कारण ऑटोमोबाइल सेक्टर पर भी बुरी तरह से असर पड़ा है। देश के 40 फीसदी कारखाने बंद हो गए हैं। लोगों को नौकरियों से निकाला जा रहा है। लखनऊ में भी कई शोरूम बंद हो रहे हैं। भारत से निर्यात होने वाली चीजें नहीं जा रही हैं। तीन करोड़ लोगों का रोजगार छिन चुका है। पहले अर्थव्यवस्था में हमारा देश पांच नंबर पर था अब छह नंबर पर आ गया है।

शरद यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश का भी हाल बुरा है। यहां पर पहले मॉब लिचिंग और अब बच्चा चोरी के नाम पर लोग मारे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी की हालत आज कश्मीर से भी बदतर है। पहले यहां गो हत्या के नाम पर माबलिचिंग हो रही थी और अब बच्चा चोरी के नाम पर लोग मारे जा रहे हैं। यूपी में हत्याएं और एनकाउंटर बढ़ रहे हैं।

बिहार के मधेपुरा के चार बार सांसद तथा एक बार राज्यसभा सदस्य रहे शरद यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार का साथ छोड़कर लोकतांत्रिक जनता दल का गठन किया है। शरद ने कहा कि कश्मीर के राज्यपाल ने खुद राहुल गांधी को आमंत्रित किया था मगर विपक्ष के नेताओं को वहां जाने ही नहीं दिया गया। हम लोग वहां जाते तो सरकार की मदद ही करते। शरद यादव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म करने का लाभ मुझे तो नहीं दिख रहा है। नरेंद्र मोदी सरकार का यह फैसला समझ से परे है। यह तो देश की सुरक्षा के साथ बड़ा खिलवाड़ है। इसके कारण ही पड़ोसी ही हमारे दुश्मन हो गए हैं। यह देश बहुत कुर्बानियों के बाद हमारे हाथ लगा है। भाजपा तो लड़ाई-झगड़े कराओ और जीतो की राजनीति करती है। वह इसमें सफल भी हो रही है। जनता को आज नहीं, कुछ दिन बाद पता चलेगा। इस देश की मीडिया के लिए भी काफी दिक्कत पैदा हो गई है। मीडिया अपोजीशन की आलोचना कर रही है। अपोजिशन के हाथ में जबकि कुछ भी नहीं है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.