Move to Jagran APP

UP के लखीमपुर में तेंदुए का आतंक, वन विभाग ने लगाया पिंजरा; कैद करने की कवायद

लखीमपुर के ईसानगर के ग्राम चकदहा का मामला। ट्रैपिग कैमरे में नजर आया तेंदुआ ग्रामीणों में दहशत।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 02:14 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 02:14 PM (IST)
UP के लखीमपुर में तेंदुए का आतंक, वन विभाग ने लगाया पिंजरा; कैद करने की कवायद
UP के लखीमपुर में तेंदुए का आतंक, वन विभाग ने लगाया पिंजरा; कैद करने की कवायद

लखीमपुर, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर में तेंदुआ का आंतक छाया हुआ है। रविवार को वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। बीते दिन शनिवार सुबह ट्रैपिग कैमरे में तेंदुए की फोटो कैद होने के बाद से ही यह कवायद शुरू की गई थी। इलाके के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। 

loksabha election banner

14 सिंतबर को बना चुका है किशोर को शिकार, दहशत में जी रहे गांव वाले 

मामला धौरहरा के ईसानगर के ग्राम चकदहा का है। यहां गांव में 14 सितंबर को 12 साल के लड़के को तेंदुए के शिकार बनाने के बाद दहशत का माहौल है। उस दौरान उसके पगचिन्हों से पहचान नहीं हो सकी थी। जिसके बाद गांव में रेंजर ने छह कैमरे लगवाए थे। गांव के लोग शुरू से ही हिंसक जानवर को तेंदुआ बता रहे थे। असमंजस दूर होते ही वन अधिकारियों ने बहराइच के मोतीपुर रेंज में रखे पिंजरे को हरी झंडी दे दी। शनिवार की रात ही वनकर्मी पिंजरा लेकर चकदहा पहुंच गए। रेंजर अनिल शाह के अनुसार, तेंदुआ का मूवमेंट चेक करने के बाद पिंजरा लगा दिया गया है। वनकर्मियों की टीम इसपर नजर रखेगी। कैमरे भी लगे हैं, जिनसे तेंदुआ पर नजर रखने में मदद मिलेगी। तेंदुआ पकड़े जाने तक उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और खेतों की तरफ न जाने की अपील की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.