Move to Jagran APP

लखनऊ में जाल तोड़कर घर में घुसा तेंदुआ, थानाध्यक्ष की गोली से मारा गया

घर के किचन में छुपकर बैठे तेंदुआ का काफी खून बह गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल तेंदुआ को वन विभाग की टीम ने वहां से निकाला। इस दौरान उसने दम तोड़ दिया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 17 Feb 2018 10:01 AM (IST)Updated: Sun, 18 Feb 2018 12:18 PM (IST)
लखनऊ में जाल तोड़कर घर में घुसा तेंदुआ, थानाध्यक्ष की गोली से मारा गया
लखनऊ में जाल तोड़कर घर में घुसा तेंदुआ, थानाध्यक्ष की गोली से मारा गया

लखनऊ (जेएनएन)। प्रदेश की राजधानी में करीब तीन दिन से वन विभाग के साथ पुलिस व सेना को छका रहा तेंदुआ आज जाल तोड़कर एक घर में घुस गया। लखनऊ आशियाना इलाके मे तीन दिन से पकड़ में नहीं आ रहे तेंदुआ को मारा गया।

loksabha election banner

उसने आज थानाध्यक्ष आशियाना त्रिलोकी सिंह तीन लोगों पर हमला बोला था। इसके बाद थानाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह ने उसके ऊपर फायर झोंक दिया। गोली लगने से घायल तेंदुआ एक घर में घुस गया। तेंदुआ ने जाल को दांतों से काटा, फिर बाहर निकला।तेंदुआ एक घर में छिपकर बैठा थी। तभी उसने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। पुलिस टीम ने अपने बचाव में उसपर फायर झोंक दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

तस्वीरों में देखें-यूपी की राजधानी में तेंदुए का हमला

घर के किचन में छुपकर बैठे तेंदुआ का काफी खून बह गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल तेंदुआ को वन विभाग की टीम ने वहां से निकाला। इस दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद उनको लखनऊ के प्राणि उद्यान लाया गया है। 

त्रिलोकी सिंह ने तेंदुआ पर फायर झोंक दिया, जिसके कारण गोली लगने से वह घायल भी हो गया है। अब वन विभाग के साथ पुलिस की टीम ने उस घर को घेर लिया है, जिसमें तेंदुआ घुसा है। एसएसपी दीपक कुमार भी मौके पर हैं। जिस घर में तेंदुआ घुसा है, वह घर शरीफ खान का है। वहां पर तेंदुआ किचन में है।तेंदुआ रसोई में छिपा बैठा। 

लखनऊ में आशियाना के औरंगाबाद में क्षेत्र में तेंदुए को पकडऩे वन विभाग का सारा प्रयास आज बेकार हो गया। तिहरे जाल को तोड़कर तेंदुआ एक घर में घुस गया। वन विभाग के तीन पिंजरे भी बेकार हो गए।

गोली लगने के कारण घायल तेंदुआ काफी देर तक रसोई में बैठा रहा। जहां पर उसका काफी खून रिस गया।तेंदुआ जाल से निकलकर गांव में घुसा, गांव वालों ने पथराव कर पुलिस व मीडिया कर्मचारियों को भी पीटा। तेंदुआ ने दरोगा सहित चार लोगों को घायल किया। 

तेंदुआ जाल को पार करते हुए गांव में घुस गया। उसने मुन्ना नाम के एक युवक को घायल कर दिया है। इस दौरान जब उसने एसएचओ त्रिलोक सिंह पर हमला बोला तो उन्होंन फायर झोंक दिया।

बताया जा रहा है कि तेंदुआ को गोली लगी है और वह घायलावस्था में घर में घुस गया है।  

तेंदुआ बेहर खुंखार तरीके से गुर्रा रहा है। वन विभाग को कोई भी उपाय नहीं सूझ रहा है गांव के लोगों में भारी आक्रोश है।गांव वालों का कहना है तेंदुए ने वन विभाग के चलते इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया। 

तेंदुआ के हमले में युवक रजी खान की इंटर की परीक्षा भी छूट गई। घायल रजी खान इस हमले में घायल है, उसके शरीर से अभी भी खून का रिसाव हो रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.