Move to Jagran APP

सीतापुर में वन व‍िभाग के पिंजरे को तोड़कर भागा तेंदुआ, दो लोगों को क‍िया घायल

सीतापुर में मिश्रिख के बरेठी जंगल में वन व‍िभाग की टीम ने लगाया था पिंजरा।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Wed, 17 Jun 2020 12:01 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jun 2020 02:00 PM (IST)
सीतापुर में वन व‍िभाग के पिंजरे को तोड़कर भागा तेंदुआ, दो लोगों को क‍िया घायल
सीतापुर में वन व‍िभाग के पिंजरे को तोड़कर भागा तेंदुआ, दो लोगों को क‍िया घायल

सीतापुर, जेएनएन। मिश्रिख इलाके के गांव बरेठी जंगल मे पिंजरे में फंसा तेंदुआ पिंजरे को ही तोड़कर भाग गया। इस दौरान एक ग्रामीण व एक वनकर्मी को घायल भी कर दिया। तेंदुए के भागने के बाद वन विभाग हरकत में आया। डीएफओ अनिरुद्ध पांडेय ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। तेंदुए को पकड़ने के लिए वनकर्मी जंगल मे कॉम्बिंग कर रहे हैं।

loksabha election banner

बता दें कि तीन दिन पूर्व तेंदुए ने बरेठी गांव के निवासी सपंटू के बछड़े को अपना शिकार बनाया था। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बछड़े को छोड़कर भाग गया था। इस दौरान गांव के एक अन्य व्यक्ति की बकरी को अपना निवाला बनाया था। ग्रामीणों की सूचना पर विभाग ने बरेठी स्थित केदारनाथ मंदिर के समीप जंगल मे एक छोटा पिंजरा लगा दिया था। मंगलवार रात तेंदुआ फिर से गांव में आया, ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ भागा और वन विभाग के पिंजरे में फंस गया।

तेंदुए के पिंजरे में फंसने की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना के बाद भी सक्रियता से प्रयास न करने के चलते तेंदुआ वनकर्मी और ग्रामीणों के सामने ही पिंजरे को तोड़कर भाग गया। दो लोगों को घायल भी कर दिया। डीएफओ अनिरुद्ध पांडेय का का कहना है, तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी, इसी समय तेंदुआ पिंजरे की जाली तोड़कर भाग गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.