Move to Jagran APP

अब कर देनी चाहिए साध्वी प्राची की हत्या : माविया अली

ग्रेटर नोएडा के दादरी कांड पर विवाद अब गहराता ही जा रहा है। सहारनपुर में देवबंद पालिकाध्यक्ष माविया अली ने दादरी के इकलाक हत्याकांड को सुनियोजित आतंकवादी घटना करार देते हुए घटना के दोषियों को याकूब मेमन की तरह फांसी पर लटकाने जाने की मांग की।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2015 12:35 PM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2015 01:37 PM (IST)
अब कर देनी चाहिए साध्वी प्राची की हत्या : माविया अली

लखनऊ। ग्रेटर नोएडा के दादरी कांड पर विवाद अब गहराता ही जा रहा है। सहारनपुर में देवबंद पालिकाध्यक्ष माविया अली ने दादरी के इकलाक हत्याकांड को सुनियोजित आतंकवादी घटना करार देते हुए घटना के दोषियों को याकूब मेमन की तरह फांसी पर लटकाने जाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के खिलाफ लगातार जहर उगलने वाली हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची को अगर कोई जान से मार देता है तो यह उनकी नजर में जायज होगा।

loksabha election banner

सहारनपुर के मोहल्ला दीवान में आज उन्होंने अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता की। माविया अली ने कहा कि दादरी कांड आरएसएस व बीजेपी की सोची समझी साजिश का नतीजा है। माविया अली ने कहा कि पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल मंत्री डॉ. महेश शर्मा दादरी कांड को महज हादसा बताते है। यदि वह गो माता से इतना ही प्रेम करते हैं तो वह उन देश के राज्यों पर परमाणु बम गिरवा दें, जहां गोवंश कटान प्रतिबंधित नहीं है।

इसके बाद उनके निशाने पर हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची थीं। उन्होंने कहा कि साध्वी प्राची का यह कहना कि गौ मांस खाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की हत्या कर देनी चाहिए, बेहद ही निंदनीय है। साध्वी प्राची की यदि कोई हत्या कर देता है तो यह उनकी नजरों में सही होगा।

बदला जाएगा सड़क का नाम

देवबंद के नगरपालिका अध्यक्ष माविया अली ने यह भी कहा कि शहर में अब ईदगाह रोड का नाम बदलकर औरंगजेब रोड रखने के लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.