विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ ग्रीन सिटी समेत 5 अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, LDA ने 70 बीघा जमीन को कराया कब्जा मुक्त

Published: Thu, 10 Sep 2026 07:51 PM (IST)

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने मोहनलालगंज में अभियान चलाकर लखनऊ ग्रीन सिटी सहित पांच अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कीं। ये प्लाटिंग एलडीए ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. लखनऊ विकास प्राधिकरण ने मोहनलालगंज में अभियान चलाया।

  2. लखनऊ ग्रीन सिटी सहित पांच अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की गईं।

  3. 70 बीघा क्षेत्रफल में बिना ले-आउट स्वीकृति के निर्माण।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को मोहनलालगंज में अभियान चलाकर लखनऊ ग्रीन सिटी समेत पांच अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई किया, इसमें निजी विकासकर्ताओं ने स्थल पर किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया।

प्रवर्तन जोन-दो के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि मोहनलालगंज के ग्राम-मऊ व अतरौली में अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रवीण त्रिपाठी, अमित सिंह (लखनऊ ग्रीन सिटी), अरुण कुमार, कैप्टन अशोक सिंह, हरेंद्र सिंह, एसके त्रिपाठी व अन्य द्वारा लगभग 70 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही पांच अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण

 

जोनल अधिकारी ने बताया कि ये सभी अवैध प्लाटिंग एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराए बिना की जा रही थीं। विहित न्यायालय ने इन्हें ध्वस्त करने का आदेश दिया था।