विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी और दुबग्गा में छह अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, LDA ने की ध्‍वस्‍तीकरण की कार्रवाई

Published: Thu, 30 Apr 2026 04:19 PM (IST)

एलडीए ने लखनऊ के दुबग्गा और सुशांत गोल्फ सिटी में 82 बीघा क्षेत्र में फैली छह अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. एलडीए ने 82 बीघा क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की।

  2. सुशांत गोल्फ सिटी और दुबग्गा में हुई बड़ी कार्रवाई।

  3. छह अवैध प्लाटिंग पर एलडीए ने चलाया बुलडोजर।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। एलडीए ने बुधवार को दुबग्गा व सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान 82 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही छह अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई प्रवर्तन जोन-दो व जोन-सात की टीम ने की।

प्रवर्तन जोन-दो के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि ऋषि अरोरा व अन्य द्वारा सुशांत गोल्फ सिटी के सेक्टर-एच में रेलवे लाइन के पास लगभग 5,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में सार्वजनिक सुविधाओं की जगह पर बाउंड्रीवाल निर्मित करते हुए अवैध प्लाटिंग की जा रही थी।

विहित न्यायालय ने इसे ध्वस्त करने का आदेश दिया था। इसके अनुपालन में प्रवर्तन टीम द्वारा स्थल पर अभियान चलाकर अवैध विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया गया। प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया, दुबग्गा थानाक्षेत्र के ग्राम-जेहटा में अभियान चलाया गया। इस दौरान मोहम्मद शाहिद, आशीष यादव, ओमकार, दिलीप मिश्रा व अन्य द्वारा लगभग 80 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही पांच अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

यह भी पढ़ें- लखनऊ-कानपुर जाना होगा और भी महंगा, फिर से Toll Tax बढ़ने पर इतना कटेगा पैसा