विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lucknow News: लखनऊ के व‍िकास के ल‍िए एलडीए को दें सुझाव, चयन‍ित होने पर म‍िलेगा पुरस्‍कार

By Nishant YadavEdited By: Anurag Gupta
Published: Wed, 16 Nov 2022 08:49 PM (IST)

लखनऊ व‍िकास प्राध‍िकरण ने राजधानी के व‍िकास के ल‍िए 15 बिन्दुओं पर शहरवास‍ियों से सुझाव मांगे हैं। आजादी के 100वें ...और पढ़ें

Lucknow Development Plan: खुद खींचे 2047 के लखनऊ की भावी तस्वीर
Lucknow Development Plan: खुद खींचे 2047 के लखनऊ की भावी तस्वीर

लखनऊ, जागरण संवाददाता। Lucknow Development Plan: स्वास्थ्य, शिक्षा और स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सहित लखनऊ के भावी विकास की तस्वीर अब शहरवासी स्वयं खीचेंगे। लविप्रा Lucknow @ 2047 मिशन के तहत आजादी के 100वें वर्ष की परिकल्पना के लिए आम लोगों से उनके सुझाव लेगा। इस सुझाव के आधार पर लविप्रा विकास का विजन डायक्यूमेंट तैयार करेगा। बुधवार को लविप्रा के उपाध्यक्ष डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने शहर के विकास व सुंदरीकरण को लेकर आर्किटेक्ट्स के साथ बैठक कर Lucknow @ 2047 योजना तैयार की। इस मुहीम में आमजन वाट्सएप, ईमेल व ड्राप बाक्स के जरिये अपने सुझाव देंगे।

प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं मंडलायुक्त डा. रोशन जैकब के निर्देश पर 15 बिंदुओं पर सुझाव आमंत्रित किये जाएंगे। सुझाव लविप्रा के व्हाट्सएप नंबर एवं लविप्रा के पोर्टल के अलावा प्राधिकरण व नगर निगम के मुख्य/जोनल कार्यालयों समेत शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर लगने वाले ड्राप बाक्स में दिए जाएंगे। लविप्रा जल्द ही वाट्सएप नंबर व ईमेल आइडी जारी करेगा। प्रत्येक बिंदु पर सुझाव 300 शब्दों के भीतर देना होगा।

व‍िशेषज्ञ कमेटी करेगी सुझावों की समीक्षा

सुझावों की समीक्षा विशेषज्ञों की कमेटी करेगी। जिन 10 लोगों के सुझाव सर्वश्रेष्ठ चुने जाएंगे, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। फैकेल्टी आफ आर्किटेक्ट एवं आर्ट्स कालेज के प्राचार्य को पत्र भेजा गया है, जिससे उनके छात्र-छात्राओं को भी इस अभियान में शामिल कराया जा सके। आर्किटेक्ट्स को अलग-अलग क्षेत्रों के विकास व सुंदरीकरण का प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

इनका भी होगा डेवलपमेंट 

शहीद पथ पर कानपुर जंक्शन से अर्जुनगंज, मरी माता मंदिर, लालबत्ती चौराहा, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, ताज होटल, गोमती नगर के विभिन्न क्षेत्र, कमता चौराहा, पालीटेक्निक चौराहा, चौक का हेरिटेज क्षेत्र व आगरा एक्सप्रेस-वे से बुद्धेश्वर के रूट पर डेवलपमेंट प्लान तैयार किया जाएगा।

आर्क‍िटेक्‍ट्स से मांगी गई र‍िपोर्ट  

उपाध्यक्ष ने बताया कि आर्किटेक्ट्स को अगले सप्ताह तक अपने-अपने क्षेत्र की रिपोर्ट देने को कहा गया है, जिसके आधार पर तत्काल काम शुरू कराया जाएगा। शहरवासी प्लानिंग,आर्ट, कल्चर एंड हेरिटेज, मोबिलिटी/ट्रांसपोर्ट, इन्फ्रास्ट्रक्चर,सर्विसेज, पर्यावरण , गर्वनेंस ,आजीविका एवं रोजगार, क्यूजीन एंड क्राफ्ट, शिक्षा,स्वास्थ्य आइटी एंड इलेक्ट्रानिक्स, टूरिज्म, स्पोर्ट्स, री-क्रिएशन एंड इंटरटेनमेंट पर सुझाव देंगे।