विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में घर खरीदने का सुनहरा मौका! एलडीए फ्लैट की बुकिंग शुरू, 9 लाख रुपये से शुरूआत

Published: Wed, 30 Sep 2026 09:00 AM (GMT+05:30)

लखनऊ विकास प्राधिकरण 2 अक्टूबर से मोहान रोड स्थित अनंत नगर योजना में अदिति अपार्टमेंट के लिए पंजीकरण शुरू करेगा।

News Article Hero Image

HighLights

  1. एलडीए 2 अक्टूबर से अदिति अपार्टमेंट पंजीकरण शुरू करेगा।

  2. 1 बीएचके फ्लैट 9 लाख, 2 बीएचके 35 लाख रुपये का।

  3. सेंट्रल बैंक, पीएनबी से ऋण सुविधा उपलब्ध होगी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। मोहान रोड स्थित अनंत नगर योजना में लखनऊ विकास प्राधिकरण दो अक्टूबर से अदिति अपार्टमेंट का पंजीकरण शुरू कराएगा। अपार्टमेंट में गरीबों व आम लोगों का ध्यान रखकर फ्लैट की कीमतें तय की गई हैं। इसमें सभी सुविधाएं भी होंगी।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया, अदिति अपार्टमेंट में टू बीएचके 980 (अफोर्डेबल) फ्लैट की कीमत लगभग 35 लाख रुपये तय की गई है। इसी तरह से वन बीएचके के 412 (प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0) फ्लैट हैं, इनकी कीमत लगभग नौ लाख रुपये होगी।

उपाध्यक्ष ने बताया, दो नई आवासीय योजनाओं के लिए तेजी से पंजीकरण चल रहा है। सीतापुर रोड की नैमिष नगर योजना के लिए अब तक 521 पंजीकरण हो चुके हैं, जबकि 3182 लोगों ने योजना की बुकलेट खरीदी है। इसी तरह से आगरा एक्सप्रेसवे की वरुण विहार योजना के लिए 1052 पंजीकरण हुए हैं, जबकि 4503 लोगों ने बुकलेट खरीदी है।

लगातार आवेदनों की संख्या बढ़ रही है। आवेदकों में 80 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जो एकमुश्त धनराशि देंगे। एलडीए ने सेंट्रल बैंक आफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक के साथ एमओयू किया है। दोनों बैंकों से लोग आवासीय योजना के लिए पंजीकरण कराने की धनराशि के लिए ऋण ले सकते हैं।