Move to Jagran APP

यूपी के एडेड स्कूलों में प्रधानाचार्य भर्ती को लेकर लेटेस्ट अपडेट, जानें- कब से शुरू होंगे इंटरव्यू

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड वर्ष 2011 की प्रधानाचार्य भर्ती के रुके छह मंडलों का चयन परिणाम पुराने साक्षात्कार के आधार पर जारी करने का निर्णय कर चुका है। अब प्रधानाचार्य के 599 पदों की 2013 की भर्ती के लिए साक्षात्कार शुरू कराए जाएंगे।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Mon, 22 Nov 2021 06:31 PM (IST)Updated: Mon, 22 Nov 2021 06:32 PM (IST)
यूपी के एडेड स्कूलों में प्रधानाचार्य भर्ती को लेकर लेटेस्ट अपडेट, जानें- कब से शुरू होंगे इंटरव्यू
प्रधानाचार्य के 599 पदों की 2013 की भर्ती के लिए साक्षात्कार शुरू होंगे।

प्रयागराज [राज्य ब्यूरो]। प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) 2021 भर्ती परीक्षा पूरी कराने के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) का जोर रुकी भर्ती परीक्षाएं पूरी कराने पर है। इस कड़ी में वर्ष 2011 की प्रधानाचार्य भर्ती के रुके छह मंडलों का चयन परिणाम पुराने साक्षात्कार के आधार पर जारी करने का निर्णय चयन बोर्ड कर चुका है। परिणाम घोषित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इसके बाद प्रधानाचार्य के 599 पदों की 2013 की भर्ती के लिए साक्षात्कार शुरू कराए जाएंगे। दिसंबर अंत तक या जनवरी के शुरू में साक्षात्कार प्रारंभ कराए जा सकते हैं।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रदेश के एडेड माध्यमिक विद्यालयों में 599 प्रधानाचार्यों की भर्ती के लिए वर्ष 2013 में विज्ञापन निकाला था। इसके लिए आनलाइन आवेदन लिए गए। करीब 25000 आवेदन चयन बोर्ड को प्राप्त हुए थे। इसके बाद से भर्ती की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। चयन बोर्ड की इस लेटलतीफी का परिणाम यह हुआ कि आवेदन करने वाले कई शिक्षक बिना प्रधानाचार्य बने ही सेवानिवृत्त हो गए। यह भर्ती न होने पर कुछ अभ्यर्थियों ने हाई कोर्ट में याचिका लगाई है।

इधर, चयन बोर्ड ने वर्ष 2011 के प्रधानाचार्य भर्ती का परिणाम घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी है। चयन बोर्ड के उप सचिव नवल किशोर के मुताबिक रुकी भर्तियों को जल्द पूरी कराया जाएगा। वर्ष 2011 के छह मंडलों के प्रधानाचार्य भर्ती का परिणाम जल्द घोषित करने के बाद वर्ष 2013 की प्रधानाचार्य भर्ती को तेजी से पूरी कराया जाएगा। साक्षात्कार के माध्यम से यह भर्ती की जाएगी। एक पद के सापेक्ष सात आवेदक साक्षात्कार के लिए बुलाए जाएंगे, जिसमें उस विद्यालय के दो वरिष्ठ शिक्षक भी होंगे, जहां का अधियाचन होगा।

वर्ष 2011 के लिए बोर्ड सदस्यों को दी गई जिम्मेदारी : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने वर्ष 2011 की प्रधानाचार्य भर्ती के शेष बचे छह मंडलों गोरखपुर, मुरादाबाद, चित्रकूट, बस्ती, मेरठ एवं अयोध्या का परिणाम तैयार करने के लिए बोर्ड के सदस्यों को मंडल आवंटित किया है। उन्हीं के निर्देशन में आगे की कार्यवाही की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.