Move to Jagran APP

मकान मालिक ने डेढ वर्ष तक किया दुष्कर्म, बनाई मोबाइल क्लिपिंग

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रमुख औद्येगिक नगरी मेरठ में एक महिला का मकान मालिक ने जमकर शारीरिक शोषण किया। करीब डेढ वर्ष तक दुष्कर्म करने के दौरान उसने कई मोबाइल क्लिपिंग भी बनाई है। पति के साथ महिला ने इस बाबत शिकायत भी दर्ज कराई है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 11 Mar 2016 09:36 AM (IST)Updated: Fri, 11 Mar 2016 01:41 PM (IST)
मकान मालिक ने डेढ वर्ष तक किया दुष्कर्म, बनाई मोबाइल क्लिपिंग

लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रमुख औद्येगिक नगरी मेरठ में एक महिला का मकान मालिक ने जमकर शारीरिक शोषण किया। करीब डेढ वर्ष तक दुष्कर्म करने के दौरान उसने कई मोबाइल क्लिपिंग भी बनाई है। पति के साथ महिला ने इस बाबत शिकायत भी दर्ज कराई है। इसके बाद भी मकान मालिक मोबाइल क्लिपिंग सार्वजनिक करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव दे रहा है।

loksabha election banner

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक महिला ने मकान मालिक पर डेढ़ वर्ष से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पति के साथ पुलिस से शिकायत करने पहुंची महिला ने बताया मकान मालिक ने उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बना ली। इसे सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से दंपती कल दोपहर पुलिस आफिस पहुंचा। महिला ने कार्यवाहक एसएसपी किरण यादव को प्रार्थना-पत्र देते हुए जानकारी दी कि तीन वर्ष से वह एक मकान में किराए पर रह रही है। 10 अक्टूबर 2014 को महिला घर पर अकेली थी। उसी वक्त मकान मालिक अपने साथी के साथ वहां पहुंचा और महिला को बहला-फुसलाकर कोल्ड डिं्रक पिला दी। इसके बाद महिला से उन दोनों ने दुष्कर्म किया। होश आने पर मकान मालिक ने धमकी दी कि शारीरिक संबंध बनाने की वीडियो क्लिप बना ली है। यदि वह किसी को बताएगी तो क्लिप सार्वजनिक कर दी जाएगी। आरोप है कि मकान मालिक वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल कर रहा है। महिला ने एसएसपी दफ्तर पर न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। एसपी ट्रैफिक किरण यादव ने महिला को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.