विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, कुशीनगर के जिला खनिज अधिकारी अभिषेक सिंह निलंबित

Published: Sat, 20 Jun 2026 07:49 AM (IST)

कुशीनगर के जिला खनिज अधिकारी अभिषेक सिंह को अवैध खनन और ओवरलोडिंग के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. कुशीनगर के जिला खनिज अधिकारी अभिषेक सिंह निलंबित।

  2. अवैध खनन और ओवरलोडिंग के आरोप में कार्रवाई।

  3. खनिज सचिव ने जांच के बाद निलंबन के आदेश दिए।

राज्य ब्यूरो: जागरण, लखनऊ। अवैध खनन कराने और ओवरलोडिंग कराने के इल्जाम में कुशीनगर के जिला खनिज अधिकारी अभिषेक सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें खनिज मु्ख्यालय से संबद्ध किया गया है।

अवैध खनन की शिकायतों पर भूतत्व एवंं खनिकर्म की सचिव माला श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी और ज्येष्ठ खान अधिकारी का संयुक्त दल से जांच करायी। जिसमें अवैध खनन की पुष्टि होने पर शुक्रवार को खनिज सचिव ने कुशीनगर जिला खान अधिकारी को निलंबित कर दिया है।

विभागीय कार्रवाई के आदेश भी दिए

उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिये गये हैं। सचिव खनिज का कहना है कि अवैध खनन पर जीरो टालरेंस की नीति है। जहां भी अवैध खनन की शिकायत मिलेगी, कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी: यूपी के 2.71 करोड़ किसानों के खाते में आएंगे 4352.40 करोड़ ₹, PM मोदी जारी करेंगे 23वीं किस्त

यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: यूपी के सभी जिलों में मंत्री संभालेंगे कमान, CM योगी आदित्यनाथ झांसी में होंगे शामिल