Move to Jagran APP

अधिकारियों को लगी फटकार तो खुल गया कुकरैल पुल, अभी चलेंगे हल्‍के वाहन

निशातगंज खुर्रम नगर गोल मार्केट महानगर कपूरथला पेपर मिल कॉलोनी सहित कई इलाकों में जाम इस सड़क के शुरू होने के साथ कम हो जाएगा। लोगों को राहत मिलेगी।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 09:29 PM (IST)Updated: Wed, 27 Mar 2019 08:45 AM (IST)
अधिकारियों को लगी फटकार तो खुल गया कुकरैल पुल, अभी चलेंगे हल्‍के वाहन
अधिकारियों को लगी फटकार तो खुल गया कुकरैल पुल, अभी चलेंगे हल्‍के वाहन

लखनऊ, जेएनएन। न-न करने वाले राज्य सेतु निर्माण निगम के अधिकारियों पर जनता का दबाव भारी पड़ा। आधी-अधूरी तैयारियों के बीच कुकरैल पुल मंगलवार को दोपहिया और छोटे चार पहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया, मगर इस पर अभी ट्रक और बस जैसे वाहन नहीं चलाए जा रहे हैं। पुल पर गति सीमा के बोर्ड नहीं लगाए जा सके हैं। सड़क पर सफेद पट्टी भी नहीं खीची गई है। पीडब्ल्यूडी ने रहीम नगर से कल्याण अपार्टमेंट तक एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं है। दो जगहों पर चौराहों की जगह ईंटें सजाई गई हैं, जिससे रात के वक्त ये रास्ता खतरनाक हो जाने की पूरी आशंका है।

loksabha election banner

कई बार टली तिथि
19 मार्च वह पहली तिथि थी, जो सेतु खोलने के लिए बताई गई थी। इसके बाद 23 मार्च की तिथि घोषित की गई। फिर 26 मार्च की तिथि बताई गई। इसके बाद ठीक एक दिन पहले सेतु निर्माण निगम के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उनको पुल खोलने के लिए दोदिन का वक्त और चाहिए। सूत्रों के मुताबिक इस बात की जानकारी जब उच्च स्तर पर हुई तो अधिकारियों ने स्पष्ट आदेश दिया कि जनता का पुल खोलने के लिए अब बहुत दबाव है। इसके बाद कुकरैल पुल दोपहर करीब 12 बजे से खोला गया। शुरुआत में यहां केवल छोटे वाहन और कारें ही चलाई जा रही हैं।

पंद्रह फीसद बाकी है काम
कुकरैल पुल छोड़कर पूरे रास्ते पर मार्ग प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। पीडब्ल्यूडी का काम अभी करीब 15 फीसद बाकी है। यहां दो जगह चौराहों का निर्माण भी पूरा नहीं किया गया है। सिक्स लेन की सड़क कल्याण अपार्टमेंट के पास एक लेन की सर्विस लेन से मिल रही है। ऐसे में जाम को खत्म करने के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। इससे मुसीबत बनी हुई है।

जनता को मिलेगी राहत
ये साढ़े पांच किमी लंबी सड़क है, जोकि करीब सौ करोड़ की लागत से बनाई गई है। इस पर भी मार्ग प्रकाश किया जा रहा है। इस सड़क के शुरू होने से जिस सफर को पूरा करने में आधा घंटा लगता है, वह केवल सात मिनट में पूरा हो गया। लंबे समय से इस क्षेत्र के रहने वाले लोग सड़क के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.