लखनऊ में फास्ट फूड कॉर्नर पर खड़े कोटक बैंक के मैनेजर को मारी गोली, ट्रामा सेंटर रेफर
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में बुधवार देर रात बैंक के मैनेजर अनुराग शुक्ला को गोली मार दी गई। उन्हें उपचार ...और पढ़ें

HighLights
कोटक बैंक मैनेजर अनुराग शुक्ला को गोली मारी गई।
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में देर रात हुई घटना।
पुलिस जांच में जुटी, घायल अस्पताल में भर्ती।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। अलीगंज क्षेत्र में केंद्रीय भवन के पास बुधवार देर रात कोटक बैंक के मैनेजर अनुराग शुक्ला को गोली मार दी गई। वह फास्ट फूड की दुकान पर खड़े थे, तभी गोली मारी गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
अनुराग शुक्ला मड़ियांव की विष्णु विहार कालोनी के निवासी हैं। सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज शशि प्रकाश मिश्र
ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल को पहले भाऊराव देवरस अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, चिकित्सकों ने उनकी स्थिति सामान्य बताई है। गोली किसने और किन परिस्थितियों में मारी, इसकी जांच की जा रही है।
