Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'यूपी में भी हो रहीं पश्चिम बंगाल जैसी घटनाएं', अखिलश यादव ने BJP पर साधा निशाना; कहा- CM Yogi सदमे में

    Updated: Thu, 29 Aug 2024 08:09 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद में दो बालिकाओं के शव पेड़ से लटके मिलने की घटना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक फायदे के लिए विपक्ष शासित राज्यों में आवाज उठाती है लेकिन भाजपा शासित राज्यों में महिला अपराधों के मामले में चुप्पी साध लेती है ।

    Hero Image
    सीएम योगी और अखिलेश यादव । फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फर्रुखाबाद में पेड़ से लटके मिले दो बालिकाओं के शव की घटना को लेकर एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने पार्टी के राज्य मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भी पश्चिम बंगाल जैसी घटनाएं हो रही हैं। बच्चियों की हत्याएं हो रही हैं। फर्रुखाबाद में दो बालिकाओं की संदिग्ध मौत के मामले में भाजपा सरकार ने चुप्पी साध रखी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा केवल राजनीतिक फायदे के लिए विपक्ष शासित राज्यों में आवाज उठाती है, लेकिन भाजपा शासित राज्यों में महिला अपराधों के मामले में मुंह, आंख, कान और नैतिकता के सभी दरवाजे बंद करके बैठ जाती है। सपा सरकार ने डायल 1090 वूमेन पावर लाइन सेवा बनाई थी, जिससे महिलाओं के प्रति अपराधों पर लगाम लगी थी। भाजपा ने उसे निष्प्रभावी बना दिया।

    लोकसभा चुनाव में पराजय से मुख्यमंत्री सदमे में: अखिलेश

    सपा प्रमुख ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में पराजय से मुख्यमंत्री सदमे में हैं। मुख्यमंत्री हर दिन हल्के बयानों से संवैधानिक पद की गरिमा को तार-तार कर रहे है। उन्होंने सात साल की सरकार में समाजवादी पार्टी के खिलाफ विषवमन, बदनाम और सत्ता का दुरुपयोग के अलावा कोई काम नहीं किया है।

    भाजपा की मंशा नौजवानों को डिलीवरी ब्वाय बनाने की है। रोटी-रोजगार के अभाव में युुवा अवसाद में आत्महत्या कर रहे हैं। कहा कि बुलडोजर का अवैधानिक प्रयोग होने लगा है। कानून की अनदेखी कर मनमाने तरीके से खासकर एक वर्ग विशेष के घरों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो रही है।

    ये भी पढ़ें - 

    यूपी के चार शहरों में घूमने आ रहे खूब पर्यटक, पर्यटन के मामले में लगातार दो साल से उत्तर प्रदेश नंबर वन