Move to Jagran APP

UP Board Exam Social Studies Preparation: निर्धारित शब्दों में लिखें प्रश्नों के सटीक जवाब, जानिए विशेषज्ञ Tips

राजकीय जुबली इंटर कालेज के हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान विषय के लेक्चरर राजीव सिंह ने बुधवार को दैनिक जागरण के बोर्ड का बिगुल में विद्यार्थियों के प्रश्नों के जवाब दिए। उन्‍होंने परिक्षार्थियों के सवालों के जवाब दिए और टिप्‍स भी दिए।

By Rafiya NazEdited By: Published: Thu, 25 Mar 2021 11:36 AM (IST)Updated: Thu, 25 Mar 2021 11:36 AM (IST)
UP Board Exam Social Studies Preparation: निर्धारित शब्दों में लिखें प्रश्नों के सटीक जवाब, जानिए विशेषज्ञ Tips
हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान विषय के लेक्चरर राजीव सिंह ने'बोर्ड का बिगुल में विद्यार्थियों के प्रश्नों के जवाब दिए।

लखनऊ, जेएनएन। सामाजिक विषय का प्रश्न पत्र दो खंडों में आता है। क और ख, क खंड में इतिहास और नागरिक शास्त्र, ख में भूगोल और अर्थशास्त्र। कुल 70 अंक के प्रश्नों में बहु विकल्पीय, लघु, अति लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के अलावा मानचित्र जरूर आता है। दोनों खंड में इसके लिए पांच-पांच अंक निर्धारित हैं। इसलिए जो भी प्रश्न हो, निर्धारित शब्दों में सटीक जवाब लिखें। खासकर दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के टापिक पढ़कर प्वाइंट्स बना लें, तैयारी में आसानी होगी। राजकीय जुबली इंटर कालेज के हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान विषय के लेक्चरर राजीव सिंह ने बुधवार को दैनिक जागरण के 'बोर्ड का बिगुल में विद्यार्थियों के प्रश्नों के  जवाब दिए।

loksabha election banner

प्रश्न : इस बार प्रश्न पत्र बदले हुए पैटर्न पर आएगा?

रेनू कनोजिया, ठाकुरगंज

बोर्ड ने 30 फीसद कोर्स कम कर दिया है। 70 फीसद से ही प्रश्न पूछे जाएंगे। पैटर्न में कोई बदलाव नहीं है। बहुविकल्पीय, लघु, अति लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न आएंगे।

प्रश्न : मानचित्र कितने अंकों का आएगा? भरने का तरीका बताइए।

रिषभ, डालीगंज

प्रश्न: पत्र के दोनों खंड से पांच-पांच अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं।

भारत के मानचित्र में स्थान दर्शाने, गेहूं-चावल के प्रमुख क्षेत्र, सबसे बड़े उत्पादक राज्य की पहचान आदि प्रमुख चीजें आती हैं। इसे समझने का तरीका सिर्फ अभ्यास है।

प्रश्न : क्या प्रत्येक शब्द की सीमा निर्धारित है?

आरती कश्यप फैजुल्लागंज

वैसे तो शब्द सीमा नहीं है, फिर भी अच्छे आंसर देने के लिए सटीक शब्दों में अपनी बात करें। दीर्घ उत्तरीय प्रश्न में 300 शब्द तक आसानी से जवाब दिया जा सकता है।

प्रश्न : इतिहास और भूगोल याद नहीं हो रहा, कुछ प्रमुख टापिक बता दीजिए।

रितिक वर्मा, रायबरेली

इतिहास में राष्ट्रवाद, फ्रांस की क्रांति, नमक सत्याग्रह, प्राकृतिक संसाधन प्रमुख हैं। भूगोल में कृषि विकास की बाधाएं, ऊर्जा के परंपरागत और अपरंपरागत स्रोत, परिवहन सेवाएं टापिक महत्वपूर्ण हैं।

प्रश्न : नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र में किन ङ्क्षबदुओं को तैयार किया जाए?

गौरव खत्री, यहियागंज

नागरिक शास्त्र में संघवाद, सामाजिक विभाजन के कारण, लोकतंत्र के समक्ष चुनौतियां को अच्छे से तैयार करिए। अर्थशास्त्र में संगठित और असंगठित क्षेत्र, वैश्वीकरण, उपभोक्ता संरक्षण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली से अक्सर प्रश्न पूछे जाते हैं।

प्रश्न : अच्छे नंबर लाने का तरीका क्या है?

गुंजन श्रीवास्तव, लालबाग

इसके लिए सबसे जरूरी है कि निर्धारित शब्दों में प्रश्न के उत्तर लिखें। हेङ्क्षडग और सब हेङ्क्षडग का भी प्रयोग करें। जो पूछा गया है, क्रमवार उसका जवाब दें। स्टेप मार्किंग के आधार पर अच्छे नंबर मिलेंगे। मानचित्र को समझ कर भरें, इसमें पूरे नंबर मिलते हैं।

प्रश्न : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न याद करते हैं तो भूल जाते हैं?

अंकित शुक्ला, कानपुर रोड

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के जवाब देने का आसान तरीका है कि उसके टापिक को समझ लें। फिर प्वाइंट्स बनाकर उसका अभ्यास करें। हेडिंग सहित ङ्क्षबदुवार लिखें। कई बार ऐसा करने से उसे समझ कर लिखा जा सकता है।

प्रश्न : इतिहास के खंड में भारत और समकालीन विश्व-2 टापिक से प्रश्न आ सकते हैं?

संगीता वर्मा, अशर्फाबाद

प्रश्न कोर्स में कहीं से भी पूछे जा सकते हैं। हां, यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय, भारत में राष्ट्रवाद, जनजातियों, श्रमिकों एवं किसानों के आंदोलन, सामूहिक अपनत्व की भावना आदि से प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं।

तैयारी के महत्वपूर्ण बिंदु

  • प्रश्न पत्र दो खंड में विभाजित होगा। इसलिए प्रत्येक खंड के प्रश्न एक साथ हल करें।
  • प्रत्येक खंड का उत्तर नए पेज से शुरू करें।
  • प्रश्न पत्र हल करते वक्त समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखें।
  • हर पाठ के बहुविकल्पीय व लघु उत्तरीय प्रश्न याद कर लें।
  • लघु उत्तरीय के प्रश्न संख्या 10 व 11 तथा दीर्घ उत्तरीय के प्रश्न संख्या 12 व 13 प्रत्येक के दो-दो प्रश्न दिए जाएंगे। ठीक से समझ कर दो में से एक-एक प्रश्न का चुनाव करें।
  • अनसाल्वड पेपर का अभ्यास करें।
  • मानचित्र का ठीक से अभ्यास करें। पेंसिल का प्रयोग ही करें।
  • उत्तर देते समय हेङ्क्षडग और सब हेडिंग भी जरूर दें।

ये होगा प्रश्न पत्र का प्रारूप

खंड क

  • बहुविकल्पीय : 6 प्रश्न : 6 अंक
  • अति लघु उत्तरीय : 3 प्रश्न : 6 अंक
  • लघु उत्तरीय : 2 प्रश्न : 6 अंक
  • दीर्घ उत्तरीय : 2 प्रश्न : 12 अंक
  • मानचित्र : 1 प्रश्न : 5 अंक
  • कुल 35 अंक

खंड ख

  • बहुविकल्पीय : 6 प्रश्न : 6 अंक
  • अति लघु उत्तरीय : 3 प्रश्न : 6 अंक
  • लघु उत्तरीय : 2 प्रश्न : 6 अंक
  • दीर्घ उत्तरीय : 2 प्रश्न : 12 अंक
  • मानचित्र : 1 प्रश्न : 5 अंक

            कुल 35 अंक

टापिकवार निर्धारित अंक

  • इतिहास : 20 अंक
  • भूगोल : 20 अंक
  • नागरिक शास्त्र : 15 अंक
  • अर्थशास्त्र : 15 अंक 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.