Move to Jagran APP

Kisan Bharat Bandh: सपा के बाद BSP का भी किसानों के भारत बंद को समर्थन, मायावती ने किया ट्वीट

Kisan Bharat Bandh देश में आठ नवंबर को किसानों का भारत बंद है। इनको कांग्रेस के बाद समाजवादी पार्टी ने समर्थन दिया है। आंदोलित किसानों के साथ अब बसपा मुखिया मायावती हैं। मायावती ने केंद्र सरकार से किसानों की मांग को मानने की भी अपील की है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 07 Dec 2020 04:46 PM (IST)Updated: Mon, 07 Dec 2020 04:46 PM (IST)
Kisan Bharat Bandh: सपा के बाद BSP का भी किसानों के भारत बंद को समर्थन, मायावती ने किया ट्वीट
आंदोलित किसानों के साथ अब बसपा मुखिया मायावती हैं

लखनऊ, जेएनएन। कृषि से सम्बंधित तीन नये कानूनों की वापसी को लेकर पूरे देश भर में आंदोलित किसानों को अब राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के बाद अब बहुजन समाज पार्टी ने भी अन्य दलों के साथ अंदोलनरत किसानों के आठ दिसंबर के भारत बंद को अपना समर्थन दे दिया है। बसपा की मुखिया मायावती ने सोमवार को ट्वीट पर इसकी सहमति दी है।

loksabha election banner

देश में आठ नवंबर को किसानों का भारत बंद है। इनको कांग्रेस के बाद समाजवादी पार्टी ने समर्थन दिया है। आंदोलित किसानों के साथ अब बसपा मुखिया मायावती हैं। सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव मायावती ने कहा है कि भारत किसान के आंदोलित हैं। इसी क्रम में उनके संगठनों ने दिनांक आठ दिसम्बर को भारत बंद का जो एलान किया है, उसका बहुजन समाज पार्टी भी समर्थन करती है। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने इसके साथ ही केंद्र सरकार से किसानों की मांग को मानने की भी अपील की है।

मायावती ने कहा कि कृषि से संबंधित तीन नए कानूनों की वापसी को लेकर पूरे देश भर में किसान आंदोलित है। यह काफी मेहनत करते हैं और इनको भी अपनी बात कहने का पूरा हक है।

इससे पहले समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस ने भी किसानों के आठ दिसंबर को भारत बंद को अपना समर्थन दिया है। समाजवादी पार्टी तो सोमवार को ही प्रदेश में किसान यात्रा निकाल रही थी, लेकिन सरकार की तरफ से उनके कार्यक्रम को अनुमति नहीं मिली। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी किसानों के समर्थन में पदयात्रा का ऐलान किया था।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.