Move to Jagran APP

लखनऊ विश्वविद्यालय में बनेगा खेलो इंडिया केंद्र, हॉकी में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार होंगे

लखनऊ विश्वविद्यालय में अत्याधुनिक खेल सुविधाओं से लैस होंगे छात्रावास क्षेत्रीय खेल अधिकारी द्वारा खेलो इंडिया का केन्द्र स्थापित करने का प्रस्ताव मिला जिसे कुलपति ने मंजूर कर दिया है। अब विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 08:31 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 08:31 PM (IST)
लखनऊ विश्वविद्यालय में बनेगा खेलो इंडिया केंद्र, हॉकी में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार होंगे
लखनऊ विश्वविद्यालय में बनेगा खेलो इंडिया केंद्र।

लखनऊ, जेएनएन। पढ़ाई के साथ लखनऊ विश्वविद्यालय ने खेलों की दुनिया में भी अपनी धमक बनानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में जारी प्रयास के तहत लखनऊ विश्वविद्यालय अब हॉकी में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करेगा। इसके लिए विश्वविद्यालय में खेलो इंडिया का केन्द्र स्थापित करने की स्वीकृति मिल गई है। लखनऊ विश्वविद्यालय एथेलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन ने बताया कि क्षेत्रीय खेल अधिकारी द्वारा खेलो इंडिया का केन्द्र स्थापित करने का प्रस्ताव आया है। कुलपति प्रो आलोक कुमार राय की ओर से भी अनुमति दे दी गई है। क्षेत्रीय खेल अधिकारी द्वारा आगे की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है।

loksabha election banner

लविवि के पास पर्याप्त है इंफ्रास्ट्रक्चर

डॉ. नीरज जैन के अनुसार लविवि में हॉकी के लिए पर्याप्त मैदान हैं। यहां अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी व्यवस्थित ढंग से कराई जा सकती हैं।

ओपन जिम की भी होगी सुविधा

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में ओपन जिम की सुविधा भी जल्द मुहैया होगी। कुलपति के निर्देश पर सभी हॉस्टल में ओपन जिम जल्द शुरू किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के दोनों परिसरों में नए बास्केटबॉल कोर्ट, क्रिकेट की अत्याधुनिक पिच, हॉस्टलों में टेबल टेनिस की व्यवस्था भी की जा रही है। इंडोर गेम में  कैरम बोर्ड व शतरंज की व्यवस्था भी रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.