विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में 163 करोड़ से तैयार होगा एक और नया ROB, तीन लाख की आबादी को होगा फायदा; कब तक फर्राटा भरेंगे वाहन?

Published: Sun, 25 Oct 2026 05:02 AM (IST)

लखनऊ में खरगापुर से गोमती नगर विस्तार के बीच ₹163.59 करोड़ की लागत से नया आरओबी बन रहा है, जिसका ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. खरगापुर-गोमती नगर विस्तार आरओबी ₹163.59 करोड़ की लागत से।

  2. जून 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य, काम में तेजी।

  3. तीन लाख से अधिक लोगों को जाम से राहत मिलेगी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी के लोगों को एक और आरओबी की सुविधा मिलने जा रही है। यह सुविधा लोगों को सेतु निगम जून 2028 तक देने का प्रयास कर रहा है। निगम ने काम की गति बढ़ा दी है। सेतु निगम राजधानी में बन रहे अन्य आरओबी की तरह इसे भी समय से पूरा करना चाहता है।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम खरगापुर से गोमती नगर विस्तार के बीच यह आरओबी शहीद पथ के बराबर से बना रहा है। करीब तीस प्रतिशत से अधिक काम हो गया है। इस आरओबी के बनने से गोमती नगर, शहीद पथ व उससे आगे जाने वाले लोगों के पास आरओबी का विकल्प मौजूद हो जाएगा।

अभी गोमती नगर विस्तार जाने के लिए शहीद पथ, जनेश्वर मिश्र पार्क से गीतापुरी कालोनी, खरगापुर रेलवे क्रासिंग, पिपराघाट, ग्वारी चौराहे से फ्लाईओवर और भरवारा होते हुए घूमकर जाया जा सकता है। अब आरओबी बनने से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी।

2028 तक बनाने का प्रयास 

यह ऐसा आरओबी होगा जो चंद फीट शहीद पथ से दूर होगा। यह सदर तहसील से पहले उतरेगा। देखने में खूबसूरत होने के साथ ही इसके बगल में सर्विस रोड और हरियाली भी विकसित की जाएगी। सेतु निगम की फाइलों में आरओबी बनाने का लक्ष्य मार्च 2029 तक रखा गया है लेकिन सेतु निगम इसे जून 2028 तक बनाने का प्रयास कर रहा है।

खरगापुर, एसटीपी भरवारा, लौलई, आउटर रिंग रोड सहित चार दर्जन से अधिक मुहल्ले के लोगों को खरगापुर क्रासिंग बंद होने के कारण जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम खरगापुर की रेलवे क्रासिंग 186ए से थोड़ा हटकर यह आरओबी 163.59 करोड़ की लागत से बना रहा है।

यह दो लेन का रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) है। मुख्य क्रासिंग पर आराअेबी बनने से कई मकान जद में आ रहे थे। इससे आरओबी की लागत बढ़ जाती और लोगों को परेशानी उल्टे उठानी पड़ती। यह आरओबी करीब नौ सौ मीटर लंबा होगा।

वर्ष 2024 से आरओबी की चल रही मांग

वर्ष 2024 से आरओबी मांग चल रही है। एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय रक्षामंत्री व लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह से मिला था और पूरी स्थिति से अवगत कराया था। वर्ष 2024 मध्य के आरओबी की कवायद शुरू हुई थी लेकिन रेलवे व अन्य विभागों से एनओसी मिलने में थोड़ा समय लगा। रेलवे के हिस्से पर बनने वाले आरओबी पर 22.87 करोड़ खर्च होंगे। इसके अलावा सेतु निगम, यूटिलिटी शिफ्टिंग, भूमि अध्यासित एव अन्य पर खर्च 140.71 करोड़ खर्च आएगा।आरओबी खर्च विवरण

आरओबी (ROB) निर्माण / शिफ्टिंग पर खर्च का विवरण
क्र.सं. मद / कार्य का विवरण अनुमानित खर्च
1 बिजली विभाग लाइन शिफ्टिंग ₹ 8.86 लाख
2 वन विभाग का खर्च ₹ 63.43 लाख
3 नगर निगम (वाटर पाइप लाइन व सीवर शिफ्टिंग) ₹ 2.48 करोड़
4 ग्रीन गैस लाइन शिफ्टिंग ₹ 42.30 लाख
5 बीएसएनएल (BSNL) लाइन शिफ्टिंग ₹ 8.17 लाख
6 निजी भूमि अधिग्रहण ₹ 57.68 करोड़
7 भवनों का ध्वस्तीकरण व मुआवजा ₹ 96.47 लाख