Fight Against CoronaVirus: कोरोना से जंग के लिए NCC कैडेट्स को दक्ष करेगा KGMU
Fight Against CoronaVirusराज्य के सवा लाख कैडेट्स को दिया जाएगा प्रशिक्षण।
लखनऊ, जेएनएन। Fight Against CoronaVirus: राज्य में कोरोना की जंग में एनसीसी कैडेट्स भी उतरेंगे। इसकी ट्रेनिंग की जिम्मेदारी केजीएमयू को सौंपी गई है। कैडेट्स के प्र शिक्षण का मॉड्यूल्स तैयार कर लिए गए हैं। वह खुद को वायरस से बचाव के साथ लोगों की मदद कर सकेंगे।
राज्यभर में करीब सवा लाख कैडेट्स हैं। इन्हें कोरोना वॅारियर्स बनाने की जिम्मेदारी केजीएमयू को मिली है। माइक्रो बायोलॉजी विभाग की डॉ. शीतल वर्मा के मुताबिक ई- लर्निग माड्यूल्स तैयार कर लिया गया है। इसमें एनसीसी कैडेट्स के अलावा विभागीय अधिकारी भी शामिल होंगे। यह प्रशिक्षण स्वैच्छित रखा गया है। इसमें इच्छुक कैडेट्सई लर्निंग से संबंधित वेब पर पंजीकृत करेंगे। पंजीयन और कैडेट्स को शामिल करने की जिम्मेदारी एनसीसी निदेशालय की रहेगी। वहीं प्रशिक्षण देने वाली टीम में प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. एके सिंह,माइक्रोबायलॉजी विभाग के डॉ प्रशांत गुप्ता, मनो रोग विभाग के डॉ. आदर्श त्रिपाठी व पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग के डॉ. विनय कुमार हैं।
यह होगा प्रशिक्षण
कैडेट्स को कोरोना वायरस की जानकारी, बचाव के तरीके, सोशल डिस्टेंसिंग व्यक्तिगत स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, डेटा प्रबंधन, पूछताछ केंद्र की निगरानी, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने के उपाय मास्क और सेनेटाइजर के प्रयोग व बनाने के तरीके, समुदाय को वायरस के प्रति जागरुक करने आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए वाइस युक्त पीपीटी बनाई गई है। इसे वेबिनार के जरिए इसे डाउनलोड कर
लिया जाएगा। यह चार हिस्सों में होगा। एक पार्ट 30 मिनट का होगा। इसे पढ़ने के बाद संबंधित कैडेट्स को सवालों के जवाब देने होंगे। चारों पार्ट के सवालों के आधार पर संबंधित कैडेट्स को नंबर दिया जाएगा, जो लोग 35 फीसदी अंक हासिल कर लेंगे, उन्हें केजीएमयू प्रमाण पत्र जारी करेगा।