Move to Jagran APP

KGMU: डॉ सूर्यकांत त्रिपाठी को मिली ग्लास्गो की फेलोशिप

केजीएमयू के रेस्पिरेट्री मेडिसिन के विभागाध्यक्ष और अब तक 678 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रस्तुत कर सके चुके डॉक्टर सूर्यकांत त्रिपाठी को रॉयल कॉलेज आफ फिजिशियन (ग्लास्गो) ने फेलो के तौर पर चुना है। गरीब मरीजों की होगी मदद।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 05:41 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 05:41 PM (IST)
KGMU: डॉ सूर्यकांत त्रिपाठी को मिली ग्लास्गो की फेलोशिप
केजीएमयू के रेस्पिरेट्री मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ सूर्यकांत त्रिपाठी ग्लास्गो की फेलोशिप मिली है।

लखनऊ, जेएनएन। केजीएमयू में रेस्पिरेट्री मेडिसिन के विभागाध्यक्ष और अब तक 678 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रस्तुत कर सके चुके डॉक्टर सूर्यकांत त्रिपाठी को रॉयल कॉलेज आफ फिजिशियन (ग्लास्गो) ने फेलो के तौर पर चुना है। ग्लास्गो चिकित्सा संस्थान दुनिया भर में चिकित्सा क्षेत्र में होने वाले बड़े बड़े सुधारों के लिए जाना जाता है। केजीएमयू डॉ सूर्यकांत त्रिपाठी को मिली इस अंतरराष्ट्रीय फैलोशिप को बड़ी सफलता के तौर पर देख रहा है। श्वसन चिकित्सा के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े-बड़े शोध करने व उनकी विशेषज्ञता को आधार बनाते हुए ग्लास्गो ने डॉ सूर्यकांत को या फेलोशिप दी है। इसके जरिए अब वह गरीब व कमजोर वर्ग के मरीजों तक अपने चिकित्सा विज्ञान क्षेत्र के अनुभव का लाभ पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। साथ ही संस्था ने अपनी पॉलिसी में महत्वपूर्ण सकारात्मक तब्दीली में भी उनके सहयोग की अपेक्षा की है। इससे पहले भी उन्हें दर्जनों राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप के साथ 125 से ज्यादा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। उनकी लिखी 16 चिकित्सीय पुस्तकें दुनिया भर के शोध छात्रों की मदद कर रही हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.