आसाराम प्रकरण के मुख्य गवाह की हालत गंभीर
जोधपुर जेल में बंद आसाराम के कुकृत्यों के मुख्य गवाह की हालत बेहद गंभीर है। बरेली के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि आसाराम प्रकरण के मुख्य गवाह कृपाल सिंह को कल शाहजहांपुर में गोली मार दी गई थी।
लखनऊ। जोधपुर जेल में बंद आसाराम के कुकृत्यों के मुख्य गवाह की हालत बेहद गंभीर है। बरेली के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि आसाराम प्रकरण के मुख्य गवाह कृपाल सिंह को कल शाहजहांपुर में गोली मार दी गई थी।
कृपाल सिंह को कल देर रात घायल अवस्था में शाहजहांपुर के बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।यहां एसीएम केके अवस्थी ने उनका बयान दर्ज किया। बयान में कृपाल ने बताया कि आसाराम के गुर्गे शाहजहांपुर के संजय, अर्जुन और राघव उसे लगातार धमकी दे रहे थे। दोनों लोगों ने उसे गोली मारी और फरार हो गए। कृपाल का इलाज कर रहे डा. सुशील ने बताया कि मरीज की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कृपाल के रीढ़ की हड्डी में गोली लगी है। इसलिए उन्हें पैरालिसिस हो गया है।
आज कृपाल सिंह को अस्पताल में देखने बरेली रेंज के डीआईजी आरकेएस राठौर भी पहुंचे थे। राठौर ने कहा कि आसाराम प्रकरण में कृपाल सिंह मुख्य गवाह है। इसकी गवाही दो महीने पहले हो चुकी है। कृपाल ने जिनके नाम बनाएं हैं उनकी गिरफ्तारी जल्द हो जाएगी। उन्होंने बताया कि गोली लगने के कारण कृपाल सिंह के दोनों खराब पैर का आपरेशन चल रहा है। इस दौरान अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त कर दी गई है। यहां पर पुलिस के साथ पीएसी को भी तैनात किया गया है।