Move to Jagran APP

Karwa Chauth Moonrise Time: सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, बेसब्री से कर रही हैं चांद का इंतजार

Karwa Chauth Moonrise Time इस बार करवा चौथ का त्योहार बुधवार को है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और पति की लम्बी उम्र की कामना करती हैं। रात में चांद देखने के बाद वह अपना व्रत तोड़ती हैं। सुहागिनों को चांद देखने का बेसब्री से इंतजार है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 08:25 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2020 08:10 PM (IST)
Karwa Chauth Moonrise Time: सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, बेसब्री से कर रही हैं चांद का इंतजार
जानिए आपके शहर में करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को कितने बजे दर्शन देंगे चंद्र देव

लखनऊ, जेएनएन। इस बार करवा चौथ पर वर्षों बाद विशेष ज्योतिषीय योग भी बन रहे हैं। ज्योतिषियों के अनुसार चतुर्थी बुधवार, मृगशिरा नक्षत्र, अहर्निश शिव महायोग, सर्वार्थसिद्धि योग और बुध प्रधान मिथुन राशि का चंद्रमा ये सब अखंड सुहाग के प्रतिमान करवा चौथ को विशेष बना रहे हैं। ये सभी योग पूरे शिव परिवार का आशीर्वाद प्रदान करने वाले हैं।

loksabha election banner

इस बार करवा चौथ चतुर्थी की तिथि बुधवार के दिन पड़ने के कारण इसका महत्व और भी बढ़ गया है। इसलिए इस बार महिलाओं को व्रत और पूजा से जुड़ी कई खाब बातों का भी ध्यान जरूरी है। आइए जानते हैं इस साल उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में चांद कितने बजे निकलेगा।

इस बार करवा चौथ का त्योहार चार नवंबर यानी बुधवार को है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और पति की लम्बी उम्र की कामना करती हैं। रात में चांद देखने के बाद वह अपना व्रत तोड़ती हैं। ये व्रत सूर्योदय से पहले शुरू होता है, जिसे चांद निकलने तक रखा जाता है। तड़के से निर्जला व्रत रखते हुए जब रात को चांद के दर्शन होते हैं तब करवा चौथ का व्रत पूरा माना जाता है।

हिंदू धर्म में चंद्रमा को देवता के रूप माना जाता है। ऐसे कई व्रत और त्योहार होते हैं, जिनमें चंद्रोदय समय का विशेष महत्व होता है। इनमें से एक करवा चौथ भी है। इस व्रत में उपासक चंद्र दर्शन मतलब चंद्रमा निकलने के बाद उसकी पूजा पूरे विधि-विधान से करते हैं और उसके बाद ही अपना उपवास खोलते हैं।

इस बार करवा चौथ के दिन लखनऊ में चंद्रोदय रात 20:00:59 मिनट पर और चंद्रास्त रात 09:20 पर होगा। इसी प्रकार वाराणसी में चंद्रोदय रात 19:56 मिनट पर और चंद्रास्त रात 09:07:59 पर होगा। प्रयागराज में चंद्रोदय रात 20:02 मिनट पर और चंद्रास्त रात 09:15 पर होगा। गोरखपुर में चंद्रोदय रात 20:06 मिनट पर और चंद्रास्त रात 09:26 पर होगा। 

करवा चौथ के दिन कानपुर में चंद्रोदय रात 20:03:59 मिनट पर और चंद्रास्त रात 09:22 पर होगा। बरेली में चंद्रोदय रात 20:03 मिनट पर और चंद्रास्त रात 09:30 पर होगा। मुरादाबाद में चंद्रोदय रात 20:04:59 मिनट पर और चंद्रास्त रात 09:33:59 पर होगा। इसी प्रकार मेरठ में चंद्रोदय रात 20:08:59 मिनट पर और चंद्रास्त रात 09:39:00 पर होगा। अलीगढ़ में चंद्रोदय रात 20:10 मिनट पर और चंद्रास्त रात 09:33:59 पर होगा।

आगरा में करवा चौथ के दिन चंद्रोदय रात 20:11:59 मिनट पर और चंद्रास्त रात 09:33:00 पर होगा। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में करवा चौथ के दिन चंद्रोदय रात 20:12:59 मिनट पर और चंद्रास्त रात 09:35:00 पर होगा। इसी प्रकार बुलंदशहर में महिलाओं को 20:10 चंद्रमा के दर्शन होंगे और चंद्रास्त रात 09:37 पर होगा।

यह भी पढ़ें: सुहागिनें तैयार...आज करेंगी चांद का दीदार, राशि के अनुसार पुष्प व साड़ी पहन करें पूजा

यह भी देखें: आज करवा चौथ, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.