Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttar-pradesh
  • lucknow-city
LIVE BLOG

Karwa Chauth 2023 in Uttar Pradesh: यूपी में धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की पत्नी ने भी खोला व्रत

Karwa Chauth 2023 Moon Rising Time in UP - करवा चौथ के दिन सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग का संयोग बन रहा है। योग सुबह 6:33 बजे से दो नवंबर को सुबह 4:36 बजे तक रहेगा। एक नवंबर को दोपहर 2:07 बजे से शिवयोग शुरू हो जाएगा।

By Shivam YadavWed, 01 Nov 2023 10:14 PM (IST)
News Article Hero Image

Karwa Chauth 2023 Moonrise Time। अखंड सौभाग्य की कामना का पर्व करवा चौथ आज है। इस बार करवा चौथ में चांद का पूजन विशेष फलदायी होगा। चंद्रमा का पूजन स्त्रियों के लिए पति और बच्चों के लिए शुभकारी होगा। सुहागिनों को शाम शाम 5:24 बजे से 6:41 बजे तक पूजन करना चाहिए। रात 8:05 बजे चंद्रोदय होगा। 

यहां पर पढ़ें उत्तर प्रदेश में करवा चौथ व्रत से जुड़ी हर Updates- 

1 Nov 20239:11:11 PM
यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी ने मनाया करवा चाैथ

यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक ने लखनऊ स्थित आवास पर करवा चाैथ मनाया।

#WATCH | Uttar Pradesh Deputy CM Brajesh Pathak and his wife Namrata Pathak perform the rituals of #KarwaChauth.

Visuals from their residence in Lucknow. pic.twitter.com/xPMBXwsWZQ

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 1, 2023
1 Nov 20239:07:22 PM
अपने चांद का दीदार...
blog images

संभल। करवा चौथ पर सुहागन उपवास रख पति की दीर्घ आयु की कामना करतीं है। संभल में बुधवार की रात छलनी से अपने चांद का दीदार करतीं सुहागन। इन्द्रपाल सिंह यादव

1 Nov 20239:05:38 PM
मेरा चांद नजर आया...
blog images

बुलंदशहर। बुधवार को श्रद्धाभाव से करवाचौथ का त्योहार मनाया गया। सुहागिनों ने व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु की कामना की। बुलंदशहर के शीतल गंज मोहल्ले में पूजा के बाद चांद को देखतीं व्रती महिलाएं। हितेश गुप्ता।

1 Nov 20239:00:49 PM
पूजन के बाद देखा चांद
blog images

 आगरा: प्रताप नगर में पूजन के बाद चांद देखतीं महिलाएं। जागरण

1 Nov 20238:41:07 PM
छत से देखा चांद
blog images

 करवा चौथ के मौके पर मुहल्ला काशीनगर में अपनी छत से चांद देखती सुहागिन। जागरण

1 Nov 20238:33:14 PM
महिलाओं ने किया करवा पूजन, सुनी कथा
blog images

 महिलाओं ने करवा चौथ के पर्व पर कथा सुनकर करवा पूजन किया। इस समय कुछ तस्वीरें कैमरे में कैद हुई, जिसमें सुहागिन महिलाएं पर्व को लेकर उत्साहित नजर आई।

1 Nov 20237:58:39 PM
यहां जानें आपके शहर में कब निकलेगा चांद

लखनऊ- 8:05 बजे

प्रयागराज- 8:10 बजे

बनारस- 8:12 बजे

कानपुर- 8:05 बजे

आगरा- 8:25 बजे

मेरठ- 8:14 बजे

गाजियाबाद- 8:14 बजे

गोरखपुर- 8:08 बजे।

नोट- ऊपर दिए गए समय अनुमान पर आधारित हैं। चंद्रोदय का समय आगे-पीछे हो सकता है।

1 Nov 20237:58:31 PM
करवा पर पार्लर और सराफा बाजार खूब चमका

लखीमपुर। करवा पर पार्लर और सराफा बाजार भी खूब चमका। एक तरफ दिन के दिन महिलाएं ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने और सजने के लिए बड़ी संख्या में पहुंची। इसके अलावा मेहंदी लगवाने के लिए भी महिलाओं की लंबी-लंबी लाइन लगी रही।

ब्यूटी पार्लर के अलावा सड़क पर मेहंदी लगवाने के लिए भी लंबी कतार में अपने अपने नंबर के लिए लगी रही। उधर सराफा बाजार में चांदी के करवे की भी बिक्री हुई और पुरुषों ने अपनी पत्नियों को उपहार में देने के लिए सोने व चांदी की ज्वैलरी की भी जमकर खरीदारी की।

1 Nov 20237:28:45 PM
ढलती उम्र के पड़ाव में भी बरकरार है करवा चौथ का उल्लास
blog images

पति-पत्नी के बीच प्यार और विश्वास की डोर मजबूत करने वाले इस त्योहार को बढ़ती उम्र की महिलाएं भी बड़े उल्लास से मनाती हैं। बुधवार को करवाचौथ के अवसर पर शादी की गोल्डन जुबली मनाने वाली दंपतियों से बात की तो उन्होंने अपनी बातें दैनिक जागरण से साझा किया।

ठेंगहा निवासी उर्मिला देवी बताती हैं कि शादी को 53 वर्ष हो गए हैं। हर वर्ष उतने ही उत्साह के साथ पति के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हूं, जितने उत्साह से पहला व्रत रखा था। 

1 Nov 20233:39:22 PM
सरकारी कर्मचारी का करवा चौथ पर लीव अप्लीकेशन वायरल, हर तरफ हो रहे चर्चे

 स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने करवाचौथ पर्व का हवाला देते हुए पत्नी की सेवा करने के नाम पर एक दिन का आकस्मिक अवकाश मांगा। उसका अवकाश संबंधी यह पत्र इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। सीएमओ ने संबंधित कर्मचारी को नोटिस जारी कर इस संबंध में जवाब तलब किया है। यहां पढ़ें पूरा मामला

1 Nov 20233:29:32 PM
बेहद अनोखी है शकुंतला की आस्था; 12 वर्षों से भगवान कृष्ण के लिए रखती हैं करवाचौथ का व्रत

 राधा और मीरा का कृष्ण प्रेम आज भी अमर है लेकिन कम लोग जानते हैं कि आगरा की शकुंतला भगवान कृष्ण की प्रतिमा से विवाह कर 13 वर्षों से उनका मंदिर बनाकर पत्नी की तरह रहती हैं और हर करवाचौथ पर कृष्ण के लिए व्रत रखती हैं। और अधिक पढ़ें

1 Nov 20233:27:33 PM
बाजार व ब्यूटी पार्लर में सुहागिनों की भीड़

बनारस। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करवा चौथ त्योहार बुधवार को है। इसके लिए पहले ही सुहागिन महिलाओं ने बाजार से पूजन सामग्री, वस्त्र आदि की खदीदारी कर ली। मंगलवार की रात तक ब्यूटी पार्लर में भीड़ लगी रही। सुहानिगों ने अपनी कलाई पर कलाई सजाई। मेहंही लगवाने के लिए लंबी कतार लगी रही।

1 Nov 202310:48:09 AM
Karva Chauth in UP LIVE Updates: करवाचौथ पर फंदे पर झूलकर महिला ने दी जान

Karva Chauth Badaun: : करवाचौथ के दिन जब महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जल व्रत रखकर पूजा अर्चना कर रही हैं, वहीं घरेलू विवाद में एक महिला ने फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना कुंवरगांव थाना क्षेत्र के बादल गांव की है। अवधेश की पत्नी नीरज का शव घर में ही फंदे से लटका मिला।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके वालों को भी सूचना दी गई है। घटना की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। करवाचौथ के दिन हुई घटना से परिवार में मातम छा गया है।

1 Nov 20239:40:47 AM
Karva Chauth in UP LIVE Updates: देर रात बाजारों में दिखी रौनक
blog images

 Karva Chauth in UP LIVE Updates: देर रात बाजारों में दिखी रौनक

1 Nov 20233:53:00 AM
करवा चौथ ने बाजार में लगाया चार चांद
करवा चौथ से एक दिन पहले बाजार में खरीदारों की जबरदस्त भीड़ रही। गृहिणियों ने पूजन सामग्री खरीदी तो वहीं पुरुषों ने इस करवा चौथ को खास बनाने के लिए अपनी पत्नियों के लिए उनकी पसंद के कीमती उपहार खरीदे। किसी ने सोने का चोकर सेट तो किसी ने रानी हार खरीदा। 
1 Nov 20233:48:32 AM
राजस्थानी लहंगा व नेट वाली साड़ियां महिलाओं की पहली पसंद

करवा चौथ पर सुहागिनें नई साड़ी और लहंगा पहनकर ही पूजन करती हैं। डिजाइनर लहंगा के साथ ही ब्लाउज और हरे रंग की कुंदन वाली ज्वैलरी पसंद की जा रही है।

1 Nov 20233:47:24 AM
करवा चौथ आज, पति की लंबी उम्र को सुहागिनें रखेंगी निर्जला व्रत

 पति-पत्नी के रिश्ते को प्रगाढ़ता प्रदान करने एवं पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनें बुधवार को करवा चौथ का निर्जला व्रत रखेंगी। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष चतुर्थी को यह व्रत सुबह ब्रहामुहुर्त से शुरू होकर रात्रि में चंद्रमा-दर्शन के साथ पूरा होता है। 

1 Nov 20233:38:14 AM
सर्वार्थ सिद्धि योग पति और संतान दोनों के लिए फलदायी

आचार्य आनंद दुबे ने बताया कि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग पति और संतान दोनों के लिए फलदायी है। इस बार शादी के बाद पहली बार व्रत रखने वालीं सुहागिनें व्रत शुरू कर सकती हैं। किसी तरह का दोष नहीं है। मान्यता है कि करव चौथ के दिन से ही ठंडक शुरू हो जाती है।

1 Nov 20233:37:35 AM
करवा चौथ के दिन सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग का संयोग

 आचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि रात 9:19 बजे तक चतुर्थी का मान रहेगा। करवा चौथ के दिन सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग का संयोग बन रहा है। योग सुबह 6:33 बजे से दो नवंबर को सुबह 4:36 बजे तक रहेगा। एक नवंबर को दोपहर 2:07 बजे से शिवयोग शुरू हो जाएगा।

1 Nov 20233:36:10 AM
रात 8:05 बजे होगा चंद्रोदय

सुहागिनों को शाम शाम 5:24 बजे से 6:41 बजे तक पूजन करना चाहिए। रात 8:05 बजे चंद्रोदय होगा। 

1 Nov 20233:35:42 AM
अखंड सौभाग्य की कामना का पर्व करवा चौथ

 अखंड सौभाग्य की कामना का पर्व करवा चौथ आज है। इस बार करवा चौथ में चांद का पूजन विशेष फलदायी होगा। चंद्रमा का पूजन स्त्रियों के लिए पति और बच्चों के लिए शुभकारी होगा। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us