Move to Jagran APP

Kanika Kapoor Coronavirus Case : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रंजीत सिंह जूदेव घर में आइसोलेट, लखनऊ में कनिका कपूर की पार्टी में थे मौजूद

KanikaKapoor Coronavirus Case कोरोना वायरस से संक्रमित कनिका कपूर की लखनऊ में पार्टियों में शामिल होने वाले लोगों में दहशत अभी भी कायम है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 26 Mar 2020 03:19 PM (IST)Updated: Thu, 26 Mar 2020 03:19 PM (IST)
Kanika Kapoor Coronavirus Case : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रंजीत सिंह जूदेव घर में आइसोलेट, लखनऊ में कनिका कपूर की पार्टी में थे मौजूद
Kanika Kapoor Coronavirus Case : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रंजीत सिंह जूदेव घर में आइसोलेट, लखनऊ में कनिका कपूर की पार्टी में थे मौजूद

लखनऊ, जेएनएन। चीन से फैले कोरोना वायरस के संक्रमण की लखनऊ में जोरदार दहशत फैलाने वाली बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर का कहर बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना वायरस से संक्रमित कनिका कपूर की लखनऊ में पार्टियों में शामिल होने वाले लोगों में दहशत अभी भी कायम है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उनके सांसद पुत्र दुष्यंत सिंह, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद व उनकी पत्नी नेहा की कोरोना वायरस संक्रमण रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी राजनेता के साथ शीर्ष अफसर भी दहशत में हैं।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के आइसोलेट होने के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा राजा भैया के रिश्तेदार रंजीत सिंह जूदेव भी आइसोलेशन में हैं। राजा रंजीत सिंह जूदेव लखनऊ में कनिका कपूर की पार्टी में मौजूद थे। फिलहाल वह झांसी में अपने समथर के किले में आइसोलेट हैं। जूदेव को होम आइसोलेट किया गया है। इससे पहले कोरोना वायरस संक्रमण की जांच में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

लखनऊ में होटेल ताज में एक पार्टी में शामिल रही सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद यह सारा बवाल मचा। पार्टी में मेहमानों की लिस्ट में यूपी के झांसी जिले के समथर स्टेट के राजा रणजीत सिंह जूदेव भी शामिल थे। प्रशासन ने जानकारी मिलने के बाद उनकी जांच कराई। झांसी में बुधवार को कोरोना वायरस में तीन लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव मिली है।

कनिका कपूर की सेहत स्थिर

लखनऊ में कनिका कपूर की तीसरी रिपोर्ट में भी हायर लोड कोरोना वायरस पाए गए हैं। संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के डायरेक्टर डॉ. आर के धीमान का कहना है कि जब तक कनिका की दो रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आतीं तब तक उनका ट्रीटमेंट जारी रहेगा। कनिका पिछले 9 मार्च को लंदन से मुंबई लौटी थीं, इसके दो दिन बाद वह लखनऊ भी गई थीं, जहां उन्होंने कई पार्टियां अटैंड करने के साथ दो दिन होटल ताज में भी अपने दोस्त के साथ रुकी थीं। लखनऊ व कानपुर में वह 266 लोगों के संपर्क में आईं थीं। लखनऊ की सिंगर कनिका कपूर अब इंग्लैंड की नागरिक हैं। सिंगर कनिका कपूर का जन्म लखनऊ में हुआ, लेकिन अब वह इंग्लैंड की निवासी हैं। 1997 में कनिका जब 18 साल की थीं, तब एनआरआई बिजनेसमैन राज चंडोक से उनकी शादी हुई थी और इनके तीन बच्चे भी हुए, लेकिन 2012 में उनका तलाक हो गया।

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के साथ उनके दोस्त ओजस देसाई की मेडिकल रिपोर्ट भी सामने आ गई है। वह कनिका के साथ होटल ताज में दो दिन रुके थे। इसके बाद गायब हो गए। ओजस देसाई ने अपनी मेडिकल रिपोर्ट के बारे में बताया कि मैंने अपना कोरोनावायरस टेस्ट मुंबई के कस्तूरबा हॉस्पिटल में कराया था जो नेगिटिव आया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.