Move to Jagran APP

Kalyan Singh Birthday: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को जन्मदिन की बधाई देने उनके आवास पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

Kalyan Sigh Birthday कल्याण सिंह का आज यानी पांच जनवरी को 88वां जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह फोन करके कल्याण सिंह को जन्मदिन की बधाई दी जबकि लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह को उनके घर पर जाकर जन्मदिन की शुभकामना प्रेषित की।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 05 Jan 2021 10:34 AM (IST)Updated: Tue, 05 Jan 2021 11:55 AM (IST)
Kalyan Singh Birthday: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को जन्मदिन की बधाई देने उनके आवास पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके आवास पर जाकर कल्याण सिंह से भेंट की और उन्हेंं जन्मदिन की बधाई दी।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का आज यानी पांच जनवरी को 88वां जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह फोन करके कल्याण सिंह को जन्मदिन की बधाई दी, जबकि लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह को उनके घर पर जाकर जन्मदिन की शुभकामना प्रेषित की।

prime article banner

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वयोवृद्ध भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को फोन पर उनके 88वें जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि कल्याण सिंह से फोन पर बात की और उन्हेंं जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उनका जीवन जन कल्याण और गरीबों को सशक्त करने के लिए समॢपत रहा। उत्तर प्रदेश के कायाकल्प की दिशा में उनके प्रयासों के लिए उनकी प्रशंसा की जाती है। मैं उनके दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

उत्तर प्रदेश प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के 88वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके आवास पर जाकर कल्याण सिंह से भेंट की और उन्हेंं जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में मंत्री कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह भी मौजूद थे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी, जनप्रिय एवं जुझारू राजनेता, ओजस्वी वक्ता, कुशल प्रशासक, पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं प्रभु श्री राम से आपके स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.