Move to Jagran APP

एनबीआरआई के वैज्ञानिक को इंसाफ फैलोशिप अवार्ड

लखनऊ जेएनएन। राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआइ) के आणुविक जीव विज्ञान एवं जैव प्रौद्य

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 01:37 AM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 01:37 AM (IST)
एनबीआरआई के वैज्ञानिक को इंसाफ फैलोशिप अवार्ड
एनबीआरआई के वैज्ञानिक को इंसाफ फैलोशिप अवार्ड

लखनऊ, जेएनएन। राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआइ) के आणुविक जीव विज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.पीके सिंह को भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (इंसा) की प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जन्मे डॉ.सिंह वर्ष 2006 से एनबीआरआइ में कार्यरत हैं। उन्होंने फसलों में कीटों को वैज्ञानिक तरीकों से नियंत्रित करने के लिए नए वैज्ञानिक दृष्टिकोण स्थापित करने में अपना उत्कृष्ट योगदान दिया है। डॉ.सिंह द्वारा किया गया कार्य एक पूर्ण वैज्ञानिक मॉडल को दर्शाता हैं, जिसमें नए प्रोटीन की खोज से लेकर नए जीन तक, कृत्रिम जीन निर्माण के द्वारा ट्रांसजेनिक पौधों के विकास और उनके प्रदर्शन मूल्यांकन को शामिल किया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.