Move to Jagran APP

सुर्खियों में बने रहना जानते हैं जितेन्द्र नारायण सिंह त्यागी, पढ़ें इनके विवादित बयान

Jitendra Narayan Singh Tyagi जितेन्द्र नारायण सिंह त्यागी (वसीम रिजवी) के इस कदम पर काफी लोग अपने हिसाब से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। शिया सेंट्रल वकफ बोर्ड के लम्बे समय तक चेयरमैन रहे जितेन्द्र त्यागी अब इसके सदस्य हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 01:20 PM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 09:27 PM (IST)
सुर्खियों में बने रहना जानते हैं जितेन्द्र नारायण सिंह त्यागी, पढ़ें इनके विवादित बयान
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के लम्बे समय तक चेयरमैन रहे जितेन्द्र त्यागी अब इसके सदस्य हैं

लखनऊ, जेएनएन। गाजियाबाद के डासना में सोमवार को एक मंदिर में वसीम रिजवी से जितेन्द्र नारायण सिंह त्यागी बने वसीम बने वसीम रिजवी में सुर्खियां बटोरने की गजब की कला है। अब उनके सनातन धर्म ग्रहण करने के बाद इंटरनेट मीडिया से लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

loksabha election banner

जितेन्द्र नारायण सिंह त्यागी(वसीम रिजवी) के इस कदम पर काफी लोग अपने हिसाब से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के लम्बे समय तक चेयरमैन रहे जितेन्द्र त्यागी अब इसके सदस्य हैं। इस पद को छोडऩे के लिए अब लोग उनके अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।

शिया परिवार से ताल्लुक

जितेन्द्र नारायण सिंह त्यागी बनकर देश में चर्चा में आए वसीम लखनऊ के शिया परिवार से ताल्लुक रखते हैं। प्रदेश की सत्ता में उनकी पकड़ बढऩे के बाद वक्फ बोर्ड के सदस्य बने और उसके बाद चेयरमैन तक पहुंचे।

चर्चा में रहे जितेन्द्र त्यागी के यह बयान

  • - देश की नौ विवादित मस्जिदों को हिंदुओं को सौंप दें।
  • - हिन्दुस्तान की धरती पर कलंक की तरह है बाबरी ढांचा।
  • - इस्लामी मदरसों को बंद कर देना चाहिए क्योंकि यह आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं।
  • - बहुत से मदरसों में आतंकी ट्रेनिंग दी जाती है, आधुनिक शिक्षा नहीं दी जाती।
  • - जानवरों की तरह बच्चे पैदा करने से देश को नुकसान।
  • - चांद तारे वाला हरा झंडा इस्लाम का धार्मिक झंडा नहीं है, पाकिस्तान मुस्लिम लीग से मिलता जुलता है।
  • - कुरान की 26 आयतों को हटाने की मांग।
  • - वसीम रिजवी ने कुरान की 26 आयतों को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दी थी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में रेल कर्मी के पुत्र वसीम रिजवी ने सऊदी अरब के होटल, जापान व अमेरिका में किया था काम

वसीम रिजवी से जितेंद्र नारायण सिंह बने, ने कहा कि आज के दिन से शुरू हो रही मेरी कहानी

राजनीति से प्रेरित है वसीम रिजवी का हिंदू धर्म में आना: फिरोजबख्त अहमद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.