वित्तीय संकट से जूझ रही जेट एयरवेज की 12 उड़ानें निरस्त, यात्री परेशान
उड़ानें निरस्त होने से लखनऊ से दिल्ली व मुंबई की फ्लाइट का किराया महंगा हो गया है।
लखनऊ, जेएनएन। जेट एयरवेज ने बुधवार को अपनी 12 उड़ाने निरस्त कर दी। वित्तिय संकट का सामना कर रही जेट एयरवेज की उड़ान कम होने से दिल्ली और मुंबई जाने वालों के लिए विकल्प कम है। बताया जा रहा है कि जेट के कुल 123 विमानों में महज 10 फीसद ही उड़ान भर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि जेट एयरवेज वित्तीय संकट से निकलने का प्रयास कर रही है ताकि उड़ाने बहाल की जा सकें। लखनऊ से दिल्ली के लिए जेट एयरवेज की नौ उड़ानें थीं। वहीं दो उड़ानें मुबंई तथा दो अबूधाबी जाती थीं। हालांकि दिल्ली के लिए महज एक विमान 9डब्ल्यू 966 ही है। गौरतलब है कि जेट एयरवेज ने 12 अप्रैल को वित्तिय संकट की वजह से अंतरराष्ट्रीय उड़ान परिचालन अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया था। उड़ानें निरस्त होने से लखनऊ से दिल्ली व मुंबई की फ्लाइट का किराया महंगा हो गया है।
यह उड़ाने हुर्ईं निरस्त
- 9डब्ल्यू 2438 दिल्ली लखनऊ
- 9डब्ल्यू 374 लखनऊ मुम्बई
- 9डब्ल्यू 360 मुम्बई लखनऊ
- 9डब्ल्यू 644 लखनऊ दिल्ली
- 9डब्ल्यू 2443 लखनऊ दिल्ली
- 9डब्ल्यू 750 दिल्ली लखनऊ
- 9डब्ल्यू 366 लखनऊ दिल्ली अबूधाबी
- 9डब्ल्यू 647 दिल्ली लखनऊ
- 9डब्ल्यू 753 लखनऊ दिल्ली
- 9डब्ल्यू 2637 लखनऊ दिल्ली
- 9डब्ल्यू 2638 दिल्ली लखनऊ
- 9डब्ल्यू 755 लखनऊ दिल्ली
- 9डब्ल्यू 756 दिल्ली लखनऊ
- 9डब्ल्यू 512 अबूधाबी दिल्ली लखनऊ