विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जयन्त चौधरी की विनोद तावड़े से मुलाकात, भाजपा और रालोद के बीच गरमाई सीटों की राजनीति

Published: Sun, 25 Oct 2026 08:35 PM (IST)

Jayant Chaudhary Met Vinod Tawade: रालोद विधान सभा चुनाव में अपना विस्तार करने पर फोकस कर रहा है। पार्टी ने ...और पढ़ें

भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े                         केंद्रीय मंत्री एवं रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी

भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े  केंद्रीय मंत्री एवं रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी

HighLights

  1. पश्चिम यूपी में रालोद बना रहा ज्यादा सीटों का दबाव, भाजपा दर्जनभर पर राजी

  2. रालोद ने उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में की दो दर्जन सीटों की मांग

राज्य ब्यूरो, लखनऊ : राजनीतिक थर्मामीटर लेकर सूबे का पारा परखने निकले भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े अब गठबंधन की गांठों को कसने में जुट गए हैं। पहले राष्ट्रीय लोकदल से बातचीत की जा रही है।

केंद्रीय मंत्री एवं रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी की 23 अक्टूबर को नई दिल्ली में तावड़े से मुलाकात ने कयासों को हवा दे दी है। चर्चा है कि रालोद ने विधान सभा चुनाव में दो दर्जन सीटों की मांग की है, वहीं पार्टी की नजर पश्चिम से निकलकर ब्रज एवं बुंदेलखंड क्षेत्र तक पहुंचने पर है।

जयन्त चौधरी और अखिलेश यादव के बीच पिछले दिनों जुबानी जंग हुई। रालोद एवं भाजपा ने पश्चिम उप्र में इसे जाटों के स्वाभिमान से जोड़कर पारा चढ़ाया। पिछले दिनों जयन्त को भाजपा के कोटे से राज्य सभा भेजने की बात उठी, लेकिन फिर रणनीति बदली गई।

रालोद उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल, बुंदेलखंड एवं ब्रज क्षेत्र से लेकर उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं गुजरात तक संगठन विस्तार में जुटा है। पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की तरह पार्टी जातीय समीकरण सजाने में जुटी है। पार्टी के पास बागपत से डा. राजकुमार सांगवान के रूप में जाट एवं बिजनौर से चंदन चौहान के रूप में एक गुर्जर सांसद है, जबकि पूर्व सांसद मलूक नागर को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

नागर मध्य प्रदेश एवं जम्मू कश्मीर समेत अन्य प्रदेशों में गुर्जरों के बीच पार्टी की पकड़ बढ़ाने का रोडमैप रख चुके हैं। अब रालोद विधान सभा चुनाव में अपना विस्तार करने पर फोकस कर रहा है। पार्टी ने भाजपा के समक्ष दो दर्जन सीटों की मांग रखी है, जिसको लेकर तावड़े एवं जयन्त में चर्चा हुई।

माना जा रहा है कि भाजपा पश्चिम उप्र में रालोद को ऐसी सीटें देगा, जहां कमल ज्यादा बार नहीं खिल सका है। रालोद पदाधिकारियों का कहना है कि राज्य सभा में रालोद के हिस्से कोई सीट नहीं आई, लेकिन पार्टी आश्वस्त है कि मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में जयन्त का ओहदा बढ़ेगा। तावड़े की मुलाकात को इस दृष्टि से भी देखा जा रहा है।