बिजली गिरने से जामा मस्जिद की गुम्बद क्षतिग्रस्त Lucknow News
लखनऊ में बिजली गिरने से सआदतगंज की जामा मस्जिद की गुम्बद क्षतिग्रस्त।
By Anurag GuptaEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 05:06 PM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 05:06 PM (IST)
लखनऊ, जेएनएन। सआदतगंज के अम्बरगंज में मंगलवार देर रात बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मस्जिद के मीनार का गुंबद ध्वस्त होकर सड़क पर नीचे गिर गया।
यह है मामला
सआदतगंज के अम्बरगंज स्थित जामा मस्जिद में बीती देर रात लगभग दो बजे बारिश के दौरान आकाशीय बिजली मस्जिद की 60 फिट ऊंची मीनार के गुंबद पर गिर गई। आकाशीय बिजली गिरने से लगभग आठ फिट गुंबद ध्वस्त होकर सड़क पर गिर गया। सुबह ध्वस्त गुम्बद गिरने की सूचना फैलते ही लोगों की भीड़ मस्जिद के पास जमा हो गई। वहीं जामा मस्जिद के इमाम मंसूर आलम बताते हैं कि 25 साल पहले लगभग 60 फीट मस्जिद की मीनार का निर्माण कराया गया था। आकाशीय बिजली गिरने से लगभग आठ फिट गुंबद ध्वस्त होकर सड़क पर नीचे गिर गया। हालांकि गुम्बद गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें