महिला हत्याकांड: सर्विलांस से हत्यारोपित की तलाश, बैग में शव के टुकड़े करके फेंका था
महिला की हत्या कर शव के टुकड़े करने का मामला पति का सुराग नहीं। होली के अगले दिन की थी हत्या बरामद कपड़ों पर मिले खून के
लखनऊ, जेएनएन। भारती की हत्या कर शव के टुकड़े करने के मामले में पुलिस संदेह के आधार पर आरोपित पति सुनील की तलाश कर रही है। सर्विलांस के सहारे सुनील की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। हांलाकि, 25 मार्च के बाद से आरोपित का फोन बंद जा रहा है। पुलिस का दावा है कि सुनील के घर से बरामद कपड़ों में खून के धब्बे मिले हैं, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
पति को छोड़कर रही थी अलग
पुलिस के मुताबिक भारती अपने पति को छोड़कर कुछ दिन अकेले रही थी। सुनील ने भारती की तलाश की तो वह उसी कमरे में मिली, जहां अभी ताला पड़ा हुआ है। सुनील ने भारती पर उसे अकेला छोड़कर बिना बताए चले जाने का विरोध किया था। इसको लेकर दोनों में झगड़ा भी हुआ था। हालांकि, बाद में वह भारती के पास ही रहने लगा था। बताया गया कि भारती ने मकान मालिक को बताया था कि उसके पति बाहर काम करते हैं और वह यहां अकेले रहेगी।
होली के अगले दिन की थी हत्या
पारा पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि होली के अगले दिन भारती और उसके पति को देखा गया था। हालांकि, दोपहर के बाद से भारती नजर नहीं आई थी। पुलिस का मानना है कि फोन पर बातचीत को लेकर हुए विवाद के बाद 23 मार्च की रात में आरोपित ने भारती की गला दबाकर हत्या की होगी और फिर आरी से उसके टुकड़े किए होंगे। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि इस हत्याकांड में और लोग तो शामिल नहीं थे।
25 मार्च से गायब है सुनील
सुनील 24 मार्च की रात में अपने भाई के घर गया था। इस दौरान उसने खाना मांगकर खाया था। भतीजी के पूछने पर आरोपित ने कहा था कि उसकी पत्नी मायके गई है। यही नहीं, आरोपित ने अपने एक साथी को बताया था कि उससे एक बहुत बड़ा कांड हो गया है। अब वह कभी लौटकर नहीं आएगा। आरोपित ने 25 मार्च को अपना फोन कर लिया था, जिसके बाद से उसका सुराग नहीं लग पाया है।