विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेश में रोड शो पर 20 करोड़ रुपये खर्च करेगा इन्वेस्ट यूपी, योगी सरकार ने स्वीकृत की राशि

Published: Tue, 31 Mar 2026 03:01 PM (IST)

इन्वेस्ट यूपी विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए जापान, सिंगापुर, जर्मनी सहित कई देशों में रोड शो आयोजित करेगा। योगी सरकार ने इसके लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्य में विदेशी निवेश को बढ़ाने के लिए इन्वेस्ट यूपी जापान, सिंगापुर, जर्मनी, यूके, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, रूस व अमेरिका में रोड शो की तैयारी कर रहा है। इन्वेस्ट यूपी को रोड शो के आयोजन के लिए सरकार ने 20 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। यह राशि संबंधित देशों में रोड शो और निवेशकों के लिए गोल मेज सम्मेलन के आयोजन पर खर्च की जाएगी।

राज्य में विदेशी निवेश को बढ़ाने के लिए इन्वेस्ट यूपी ने चाइना प्लस योजना पर काम शुरू किया है। इस योजना के तहत उन देशों के निवेशकों के साथ लगातार संपर्क किया जा रहा है कि जहां के निवेशकों ने चीन में निवेश किया है। इन्वेस्ट यूपी के अधिकारी इन निवेशकों से संपर्क कर उन्हें उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

इन्वेस्ट यूपी की कोशिश है कि चीन में निवेश करने वाली सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, जापान, अमेरिका व जर्मनी की कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया जाए। इसी सिलसिले में दो माह पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में राज्य सरकार का प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर व जापान के दौरे पर गया था। इस दौरे में चार लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव सरकार को मिले हैं। वहीं एक प्रतिनिधिमंडल उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में जर्मनी गया था।

इन्वेस्ट यूपी अब इन देशों में निवेश को आकर्षित करने के लिए बड़े पैमाने पर रोड शो की तैयारी कर रहा है। इन्वेस्ट यूपी की कोशिश है कि प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी)-5 से पहले इन रोड का आयोजन करके ज्यादा से ज्यादा विदेशी निवेश को आमंत्रित किया जाए। इसके लिए सरकार ने 20 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार के 9 वर्षों ने पछाड़ा 70 साल का रिकॉर्ड, 17 हजार से अधिक नए कारखाने पंजीकृत