Move to Jagran APP

International Yoga Day : योग भारत को विश्व गुरु बनाने की मास्टर चाभी : नकवी

मुख्तार अब्बास नकवी योग को भारत की मास्टर चाभी मानते हैं। मेरठ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करने के बाद मुख्तार अब्बास नकवी ने इसकी महत्ता लोगों के साथ साझा की।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 21 Jun 2016 11:13 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jun 2016 11:23 AM (IST)
International Yoga Day : योग भारत को विश्व गुरु बनाने की मास्टर चाभी : नकवी

लखनऊ (जेएनएन)। संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी योग को भारत की मास्टर चाभी मानते हैं। मेरठ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करने के बाद मुख्तार अब्बास नकवी ने इसकी महत्ता लोगों के साथ साझा की।

loksabha election banner

इस अवसर पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि राजनीतिक दल तथा अन्य लोग योग के नाम पर सियासत न करें। मुस्लिम भाइयों को अगर एतराज है तो फिर ओम की जगह पर अल्लाह का उच्चारण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दल को योग पर सियासत नहीं करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- International Yoga Day : योग को इस्लामिक देशों का भी समर्थन मिला : राजनाथ

योग लोगों के स्वास्थ्य को दुरूस्त रखने का रामबाण है। यह सिर्फ किसी धर्म या संप्रदाय के लिए हितकारी नहीं है। योग किसी धर्म विशेष के लिए नहीं बल्कि यह सभी को निरोग रखने की साधना है। अगर इस क्रिया के दौरान कोई ओम का उच्चारण नहीं करना चाहता तो उसकी जगह अल्लाह का नाम ले सकता है। इसके लिए सिर्फ ओम कहने जैसी कोई बाध्यता नहीं है।

नकवी ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए योग मास्टर चाभी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार रामदेव के वैदिक बोर्ड बनाने पर प्रयास कर रही है। नकवी ने कहा कि योग सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि आज 170 देशों में लोग कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.