Move to Jagran APP

International Yoga Day 2019 : UP में दिखा उत्साह, CM योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल राम नाईक ने किया योग अभ्यास

International Yoga Day 2019 राज्यपाल राम नाईक ने इस अवसर पर कहा कि योग स्वास्थ्य के लिए सबसे पुराना विज्ञान है जो तन मन को स्वस्थ रखता है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 21 Jun 2019 08:33 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jun 2019 12:04 AM (IST)
International Yoga Day 2019 : UP में दिखा उत्साह, CM योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल राम नाईक ने किया योग अभ्यास
International Yoga Day 2019 : UP में दिखा उत्साह, CM योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल राम नाईक ने किया योग अभ्यास

लखनऊ, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर प्रदेश में भी लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। हर वर्ष की भांति लखनऊ में राज भवन में राज्यपाल राम नाईक के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने हजारों लोगों के साथ योग दिया।

loksabha election banner

राजधानी लखनऊ के साथ ही आगरा, मेरठ, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, झांसी, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी व गोरखपुर में भी पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोग बड़ी संख्या में योग करने पार्क व मैदान में उमड़ पड़े। 21 जून का दिन वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है। इसी कारण 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाया जाता है। माना जाता है कि योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है। पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया।

लखनऊ में राजभवन में राज्यपाल राम नाईक ने पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ किया। राज्यपाल राम नाईक ने इस अवसर पर कहा कि योग स्वास्थ्य के लिए सबसे पुराना विज्ञान है, जो तन मन को स्वस्थ रखता है। उन्होंने 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में संयुक्त राष्ट्र संघ से मान्यता प्रदान कराने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास को सराहा। इसके साथ ही उन्होंने योग से जुड़े अपने अनुभव भी बताए।

राज्यपाल ने 21 जून को विश्व योग दिवस के तौर पर संयुक्त राष्ट्र संघ से मान्यता प्रदान कराने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास को सराहा और योग से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने 85 वर्ष की आयु में भी बेहतर स्वास्थ्य की वजह योग बताते हुए कहा कि छात्र जीवन में वह दस से अधिक बार सूर्य नमस्कार कर लेते थे।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आज योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने योग को समाज जोडऩे का सशक्त माध्यम बताया। वास्तव में हमारी ऋषि परंपरा ही हमें आगे बढ़ा सकती है और योग हमारी ऋषि परंपरा का एक अभिन्न अंग है। मनुष्य जीवन योग के लिए बना है, न कि रोग के लिए। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ऋषि परम्परा के प्रसाद को आम जन तक पहुंचाने और भारतीय संस्कृति एवं आस्था को वैश्विक मंचों पर एक नयी पहचान दिलाने का कार्य किया है। 

मैं इसके लिए प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी, महापौर संयुक्ता भाटिया, मुख्य सचिव अनूप चन्द्र पांडेय भी उपस्थित थे। योगाचार्य पीयूष कांत ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सभी ने योग किया। राज्यपाल रामनाईक ने स्वास्थ्य कारणों से सम्पूर्ण योग आसन नहीं किये।

इससे पूर्व आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए योग के प्रचार प्रसार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहा की। प्रात: करीब सात बजे शुरू हुए सामूहिक योगाभ्यास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया, मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय, पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों व प्रमुख जनों ने भाग लिया। 

लखनऊ में आज राजभवन के साथ ही 11 चिह्नित पार्कों में योग शिविर का आयोजन किया गया। डीजीपी ओपी सिंह ने पुलिस लाइन में योग दिवस पर पुलिसकर्मियों के साथ योग करने के साथ ही उनको संबोधित किया।

अमेठी में प्रभारी मंत्री तथा योगी आदित्यनाथ सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, वक्फ व हज राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने योग अभ्यास किया।

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित योग शिविर में जिला प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा के साथ जिलाधिकारी डॉ राम मनोहर मिश्रा तथा अन्य अधिकारियों ने भी योग अभ्यास किया।

लखनऊ में योग दिवस का मुख्य आयोजन राजभवन परिसर के साथ ही परिवर्तन चौक के समीप बेगम हजरत महल पार्क, डालीगंज पुल के समीप बुद्धा पार्क, बड़ा इमामबाड़ा के समीप नीबू पार्क, कैसरबाग बारादरी के समीप राजाराम पाल पार्क, सेक्टर दस इंदिरा नगर स्थित डा. बंधु पार्क, रेजीडेंसी के समीप कारगिल शहीद पार्क, अमीनाबाद के झंडेवाला पार्क, गोमती नगर के राम मनोहर लोहिया पार्क, जनेश्वर मिश्र पार्क और ग्रीन पार्क विपुल खंड में किया गया। 

योग से साकार हुई 'वसुधैव कुटुंबकम' की अवधारणा

गोरखपुर विश्वविद्यालय के महायोगी गुरु श्री गोरक्षनाथ शोध पीठ और प्रज्ञा प्रवाह संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशेष संगोष्ठी में योगी ने कहा कि आज समवेत भाव से विश्व योगमय है। यह हमारी 'वसुधैव कुटुंबकम' की अवधारणा के साकार होने जैसा है। योगी ने कहा है कि योग का अर्थ है जोडऩा, एकाकार होना, सम्मिलित होना। इसी एकाकार होने की भावना में ही मानवता का कल्याण निहित है। उन्होंने कहा कि सच्चे अर्थों में योग शुद्धि का माध्यम है, सृष्टि के उन्नयन का मार्ग है। इससे पहले संगोष्ठी में एआइसीटीई के पूर्व अध्यक्ष प्रो. आरएस निर्जर ने योग के व्यावहारिक और आध्यात्मिक पक्ष की विवेचना की।

योग से तन-मन संग देश भी हो रहा निरोग: केशव

प्रयागराज में योग दिवस पर स्थानीय मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि योग लोगों के साथ ही देश को भी निरोग बना रहा है। यह एक व्यक्ति या राजनीतिक दल का नहीं बल्कि जनहित का कार्य है, इसलिए इसमें सभी की बढ़ चढ़कर भागीदारी होनी चाहिए।

403 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने मनाया योग दिवस

भाजपा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने नई दिल्ली में योग किया जबकि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा क्रमश: प्रयागराज और लखनऊ में हुए योग दिवस में शामिल हुए। केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी पदाधिकारी और अन्य वरिष्ठ नेता विभिन्न क्षेत्रों में गए। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पांडेय ने योग के क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.