Move to Jagran APP

यूपी की सत्ता पाने को कांग्रेस अपना रही इंदिरा का रास्ता और कुछ अभिनव प्रयोग

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आर्थिक-सामाजिक समानता लाने की दिशा में एतिहासिक कार्य किये थे।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sat, 19 Nov 2016 10:24 PM (IST)Updated: Sat, 19 Nov 2016 10:35 PM (IST)
यूपी की सत्ता पाने को कांग्रेस अपना रही इंदिरा का रास्ता और कुछ अभिनव प्रयोग

लखनऊ (जेएनएन)। सत्ता से 27 साल से बाहर चल रही उत्तर प्रदेश कांग्रेस अब इंदिरा गांधी के सुझाए रास्ते पर चलकर आगे की मंजिल तय करेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने आज कहा कि इंदिरा गांधी ने देश में आर्थिक-सामाजिक समानता लाने की दिशा में एतिहासिक कार्य किये। गरीबों को रोजी रोटी से जोडऩे और सभी वर्गो को बराबरी का हक दिलाने का कार्य किया। कांग्रेसियों को अब उनके सपनों का देश बनाने के लिए जुटना होगा।

loksabha election banner

आज नेहरू भवन स्थित प्रदेश कार्यालय में इंदिरा गांधी की 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि के बाद राजबब्बर ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि बड़े पदों पर आसीन लोगों को जनता के हितों को ध्यान में रखकर फैसला लेना चाहिये मगर फासिस्ट ताकतें जब फैसले लेती हैं तो वह सिर्फ अपना हित सोचती हैं। उन्हें इसकी फिक्र नहीं होती है कि आवाम पर इसका क्या असर होगा। कहा कि इंदिरा के रास्ते पर चलकर ही देश को एकजुट रखा जा सकता है और समाज में अंतिम पायदान के व्यक्ति को भी राहत पहुंचाई जा सकती है। संगठन प्रभारी फजले मसूद ने कहा कि देश संकट में है। सबको एकजुट करने की जरूरत है। इंदिरा ने विश्व के किसी भी देश के आगे कभी सिर नहीं झुकाया बल्कि कई ऐसे साहसिक निर्णय कर भारत को विश्व में गौरवान्वित किया। इस समय केन्द्र की सरकार समाज की एकजुटता में रोड़े अटका रही है। कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर, रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व मंत्री रणजीत सिंह जूदेव, प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिमा सिंह, पूर्व सांसद डॉ. संतोष सिंह, विधायक अराधना मिश्रा, अमर नाथ अग्रवाल, मारुफ खां, थिंक टैंक के सदस्य वीरेन्द्र मदान, पूर्व एमएलसी राजेशपति त्रिपाठी व कोषाध्यक्ष विपुल माहेश्वरी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

नोटबंदी से डरा-सहमा हर आदमी कह रहा फैसला सही

कांग्रेस का नया मीडिया प्रबंधन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने मिशन-2017 की कामयाबी के लिये मीडिया सेल गठित किया है। उसने मुख्य प्रवक्ता, प्रवक्ता, थिंक टैक, मीडिया पैनलिस्ट, मीडिया मैनेजमेंट, सोशल मीडिया से लेकर मीडिया पैनलिस्ट जैसी यूनिटें गठित की है। इनमें से वीरेन्द्र मदान को तीन और द्विजेन्द्र त्रिपाठी को दो यूनिटों में स्थान मिला है। कांग्रेस महासचिव व प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी का कहना है कि विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए प्रभारी महासचिव गुलाम नबी आजाद व प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने वर्तमान परिदृश्य में मीडिया की भूमिका सशक्त बनाने के लिए कई यूनिटों का गठन किया है। थिंक टैंक के सदस्य प्रतिदिन यह तय करेंगे कि उस दिन की पार्टी लाइन क्या होगी। किसी मुददे पर असमंजस होने पर राष्ट्रीय प्रभारी रणदीप सरेजवाला से लेंगे। मुख्य प्रवक्ता दिल्ली या लखनऊ कहीं भी उत्तर प्रदेश के मामले पर बयान दे सकेंगे। मीडिया मैंनेजमेंट टीम के लोग मीडियाकर्मियों के साथ समन्वय रखकर पार्टी की गतिविधियों को जनता के बीच ले जाने का प्रयास करेंगे और पत्रकारों की पार्टी की नीतियों की जानकारी भी देंगे।त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश का पूरा मीडिया विभाग राजीव शुक्ला, आरपीएन सिंह और मीम अफजल के अधीन कार्य करेगा। दूसरी ओर थिंक टैक के प्रभारी नियुक्त गए सत्यदेव त्रिपाठी नई व्यवस्था से खुश नहीं है, उन्होंने इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष के सामने पक्ष रखने की बात कही है।

  • थिंक टैंक : सत्यदेव त्रिपाठी (प्रभारी), ओम प्रकाश, संजय दीक्षित, वीरेन्द्र मदान, हिलाल नकवी, सतीश राय, संजीव पाठक और अरशद आजमी।
  • मुख्य प्रवक्ता : पीएल पुनिया, सलमान खुर्शीद, निर्मल खत्री।
  • प्रवक्ता: सत्यदेव त्रिपाठी, फजले मसूद, अखिलेख सिंह, सुरेन्द्र राजपूत, वीरेन्द्र मदान, हिलाल नकवी , आरए प्रसाद, द्विजेन्द्र त्रिपाठी और अलाउद्दीन, कृष्णाकांत पाण्डेय और अब्दुल मन्नान अंसारी।
  • मीडिया पैनलिस्ट : सतीश राय, राजीव बख्शी, राजीव त्यागी, अमरनाथ अग्रवाल, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, ओंकार सिंह, मारूफ खां, देवेन्द्र प्रताप सिंह, सुलेमान खान, मनोज त्यागी और शैलेन्द्र तिवारी।
  • सोशल मीडिया : राहुल पाण्डेय, शिव पाण्डेय, धीरेन्द्र सिंह और अभिषेक अर्जुन।
  • मीडिया मैनेजमेंट : रणजीत सिंह जूदेव, आराधना मिश्रा उर्फ मोना मिश्रा, सिराज मेंहदी, बिजेन्द्र सिंह, विभाकर शास्त्री, वीरेन्द्र मदान और द्विजेन्द्र त्रिपाठी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.