विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे की सौगात: कोलकाता और बरौनी के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, चेक करें टाइम टेबल

Published: Wed, 16 Sep 2026 08:41 PM (IST)

भारतीय रेलवे ने कोलकाता और बरौनी के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें 16 अक्टूबर से योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता और बरौनी-अमृतसर रूट पर संचालित होंगी।

News Article Hero Image

HighLights

  1. रेलवे कोलकाता और बरौनी के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।

  2. योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता और बरौनी-अमृतसर रूट पर चलेंगी ट्रेनें।

  3. ट्रेनों का संचालन 16 अक्टूबर से शुरू होकर नवंबर तक चलेगा।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। रेलवे कोलकाता से लखनऊ होकर योगनगरी ऋषिकेश और बरौनी से अमृतसर के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इन ट्रेनों का संचालन 16 अक्टूबर से प्रारंभ हो जाएगा।

ट्रेन 04312 योग नगरी ऋषिकेश–कोलकाता फेस्टिवल स्पेशल 16 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और 04311 कोलकाता-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल 18 अक्टूबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 04312 स्पेशल योग नगरी ऋषिकेश से रात 110 :20 बजे चलकर हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर होते हुए आलमनगर स्टेशन पर अगले दिन सुबह 9:10 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन उतरेटिया से 9:48 बजे होते हुए रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन के रास्ते कोलकाता अगले दिन सुबह आठ बजे पहुंचेगी।

इसी तरह ट्रेन नंबर 04311 स्पेशल कोलकाता से दोपहर 1:55 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11:30 बजे उतरेटिया और दोपहर 12 बजे आलमनगर होते हुए योगनगरी ऋषिकेश को रवाना होगी। इसी तरह 04668 स्पेशल अमृतसर से चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार व बरौनी से छह अक्टूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।

ट्रेन 04668 स्पेशल अमृतसर से रात 8 :10 बजे चलकर आलमनगर स्टेशन पर अगले दिन सुबह 10:30 बजे होते हुए बरौनी रवाना होगी। ट्रेन 04667 स्पेशल बरौनी से सुबह 5:05 बजे चलकर आलमनगर स्टेशन से रात 9:30 बजे होते हुए अमृतसर रवाना होगी। सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि यात्री 139 सेवा पर भी इन ट्रेनों की जानकारी हासिल कर सकते हैं।