विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS 1st T20: भारत की जीत होते ही आया सीएम योगी का र‍िएक्‍शन, बधाई के साथ कही ये बात

By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
Published: Thu, 23 Nov 2023 11:06 PM (IST)

India vs Australia T20 सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट में ल‍िखा शानदार शुरूआत... T20 ...और पढ़ें

सीएम योगी ने जीत की यह स्वर्णिम यात्रा जारी रहने की कामना की है।
सीएम योगी ने जीत की यह स्वर्णिम यात्रा जारी रहने की कामना की है।

ड‍िजि‍टल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में आस्ट्रेलिया पर भारत की जीत पर यूपी के सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने सभी देश वासियों को बधाई एवं भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन क‍िया है। सीएम योगी ने जीत की यह स्वर्णिम यात्रा जारी रहने की कामना की है।

सीएम योगी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट में ल‍िखा, ''शानदार शुरूआत... T20 मैचों की सीरीज के प्रथम मैच में आस्ट्रेलिया पर भारत की शानदार विजय की सभी देश वासियों को बधाई एवं भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन! विजय की यह स्वर्णिम यात्रा जारी रहे, यही कामना है। जय हिंद।''

बता दें, भारत ने पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 209 रन बनाकर जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें: Mirabai Jayanti 2023: मीराबाई के जन्‍मोत्‍सव पर मथुरा में सीएम योगी बोले- विरासत में गौरवांवित हो रहा है नया भारत