Move to Jagran APP

Defence Expo 2020: यहां देखें मेक इन इंडिया की ताकत, पांच जोन में बांटी गई सुरक्षा-ये रहा कार्यक्रमों का शेड्यूल

Defence Expo 2020 पांच से नौ फरवरी तक सुबह 11 से एक बजे तक और शाम 330 से 530 बजे तक होंगे शो।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Tue, 04 Feb 2020 10:54 PM (IST)Updated: Wed, 05 Feb 2020 08:15 AM (IST)
Defence Expo 2020: यहां देखें मेक इन इंडिया की ताकत, पांच जोन में बांटी गई सुरक्षा-ये रहा कार्यक्रमों का शेड्यूल
Defence Expo 2020: यहां देखें मेक इन इंडिया की ताकत, पांच जोन में बांटी गई सुरक्षा-ये रहा कार्यक्रमों का शेड्यूल

लखनऊ, जेएनएन। एशिया में रक्षा उत्पादों की सबसे बड़ी प्रदर्शनी 'डिफेंस एक्सपो 2020' (Defence Expo 2020) बुधवार से लखनऊ में आयोजित होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राजधानी की वृंदावन योजना में दोपहर डेढ़ बजे डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। एक तरफ जहां एक्सपो में जल, थल और वायु सेना के जवान अपना करतब और कौशल क्षमता दिखाएंगे। वहीं, इस बार उत्तर प्रदेश पुलिस भी अपना दम दिखाएगी। 

loksabha election banner

रक्षा उपकरणों के कारोबारियों के इस समागम में 70 से ज्यादा देशों की 1028 कंपनियां अपने उत्पादों और तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी। इनमें 856 भारतीय और 172 विदेशी कंपनियां हैं। डिफेंस एक्सपो के दौरान रक्षा सौदों से जुड़े तकरीबन 200 से ज्यादा सहमति पत्र (एमओयू) हस्ताक्षरित होंगे। इस चार दिवसीय आयोजन में 39 देशों के रक्षा मंत्री भी शिरकत करेंगे।

पांच जोन और 20 सेक्टर में बांटी गई सुरक्षा

डिफेंस एक्सपो के आउटर कार्डर की सुरक्षा का जिम्मा पुलिस के पास है। इसके लिए पांच जोन और 20 सेक्टर में सुरक्षा चक्र को विभाजित किया गया है। अवध शिल्पग्राम की सुरक्षा के लिए भी पुलिस बल तैनात है। इसके अलावा पुलिस लाइन कल्ली पश्चिम में वीआइपी के लिए बने हेलीपैड की सुरक्षा में एक एसपी और केंद्रीय सशस्त्र बल को लगाया गया है। 

  • अपर पुलिस अधीक्षक - 09
  • पुलिस उपाधीक्षक - 26
  • निरीक्षक - 93
  • उप निरीक्षक - 401
  • महिला उप निरीक्षक - 33
  • मुख्य आरक्षी -163
  • आरक्षी - 2076
  • महिला आरक्षी - 313
  • अभिसूचना इकाई के लिए लगी पुलिस
  • अपर पुलिस अधीक्षक - 01
  • पुलिस उपाधीक्षक - 03
  • निरीक्षक - 60
  • उप निरीक्षक - 120
  • सिपाही - 310
  • महिला सिपाही -100

यह होंगे वृंदावन में मुख्य आयोजन 

  • सुबह 9 बजे : डिफेंस एक्सपो ट्रेड व बिजनेस विजिट के लिए खुलेगा
  • सुबह 9:30 बजे : एप्लीकेशन ऑफ कंटेम्पररी टेक्नोलॉजी इन स्टै्रटजिक प्रोग्राम पर सेमिनार 
  • 10 बजे : इंडो इजरायल की डिफेंस कॉर्पोरेशन में संभावनाएं, डिजिटल बैटलफील्ड में भविष्य की रफ्तार 
  • 11 बजे : इंडिया-फ्रांस डिफेंस इंडस्ट्री पर सेमिनार 
  • 1:30 बजे : डिफेंस एक्सपो का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन 
  • 2:15 बजे : पवेलियन का निरीक्षण करेंगे पीएम  
  • 3:30 बजे : वायुसेना का फ्लाई पास्ट व सेना का लाइव डेमो  
  • 3:30 बजे : एविएशन व डिफेंस में स्किल डेवलपमेंट पर सेमिनार 
  • छह फरवरी : सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक वायुसेना का फ्लाई पास्ट व सेना का लाइव डेमो
  • सात व आठ फरवरी : सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक जबकि दोपहर तीन से शाम 4:30 तक लाइव डेमो व फ्लाई पास्ट
  • नौ फरवरी : दोपहर 11:30 से 1:30 बजे तक फ्लाई पास्ट व लाइव डेमो 

ये भी जानें 

  • 67 हजार 91 वर्ग मीटर का लाइव डेमो स्थल बनाया गया है 
  • 50 मील तक आयोजन स्थल से रहेगा नो फ्लाई जोन। शाम को कुछ विमानों को डायवर्ट किया जाएगा।
  • 1000 दर्शक साथ बैठकर फ्लाई पास्ट व लाइव डेमो देख सकेंगे।
  • 03 फूडकोर्ट बनाए गए हैं दर्शकों के लिए 
  • 10 पार्किंग और आठ गेट होंगे वृंदावन योजना में
  • 1.5 लाख लोगों के आने का अनुमान

यह होगी कार पार्किंग की व्यवस्था

  • पी1 : वीवीआइपी पार्किंग -175
  • पी2: वीआइपी पार्किंग  -800
  • पी2ए: लाइव डेमो टीम पार्किंग -100
  • पी3 : डेलीगेट पार्किंग       -600
  • पी4 : मीडिया पार्किंग -600
  • पी5 : एग्जिबिटर पार्किंग -800
  • पी6 : एग्जिबिटर पार्किंग -1700
  • पी7 : मैनेजमेंट पार्किंग -200
  • पी7ए: आधिकारिक सर्विस प्रोवाइडर 200
  • पी8 : ऑन ड्यूटी आधिकारिक 200
  • पी9 : ऑन ड्यूटी आधिकारिक व विजिटर (यूपी) 700
  • पी10 : आमंत्रित विजिटर व जनरल पार्किंग    

इन गेटों से मिलेगा प्रवेश

गेट नंबर   -   ये करेंगे प्रवेश

1- वीवीआइपी

2- ऑन ड्यूटी आधिकारिक व विजिटर (यूपी)

3-वीआइपी/लाइव डेमो टीम 

4-डेलीगेट/विजिटर्स/आमंत्रित सदस्य

5-मीडिया/पब्लिक 

6-मटीरियल गेट

7-एग्जिबिटर 

8-ऑन ड्यूटी आधिकारिक 

रिवर फ्रंट पर देखें मार्कोस का शो

गोमती रिवर फ्रंट पर मार्कोस कमांडो के शो और सिख रेजीमेंट का गतका नृत्य व गोरखा का खुखरी डांस का आनंद लोग ले सकेंगे। पांच से आठ तक इस तरह होंगे कार्यक्रम। 

पांच से आठ फरवरी 

  • सुबह 11 से 11:35 -सिंफनी बैंड प्रदर्शन
  • सुबह 11:40 से 12:10 -डॉग शो 
  • 12:10 से दोपहर 1:10 -खुखरी डांस, कुमांऊनी नृत्य व गतका नृत्य
  • दोपहर 2:10-सिंफनी बैंड प्रदर्शन
  • 2:45 से 3:10- डॉग शो 
  • दोपहर 3:10 से शाम चार : खुखरी डांस, कुमाऊंनी व गतका नृत्य
  • शाम 4 बजे : सेल बोट डेमो
  • शाम 4:05 से 4:17 कोस्ट गार्ड डेमो
  • 4:17 से 4:30मार्कोस डेमो
  • 4:35 से पांच : नेवी बैंड डिस्प्ले
  • पांच से 5:30 सिंफनी बैंड डिस्पले 

नौ फरवरी 

  • सुबह 11 से 11:35 -सिंफनी बैंड प्रदर्शन
  • सुबह 11:40 से 12:10 -डॉग शो 
  • 12:10 से दोपहर 1:10 -खुखरी डांस, कुमांऊनी नृत्य व गतका नृत्य
  • दोपहर 2:10-सिंफनी बैंड प्रदर्शन
  • 2:45 से 3:35 खुखरी डांस, कुमाऊंनी व गतका नृत्य 
  • 3:35 से चार  : डॉग शो 

रिवर फ्रंट जाएं तो यहां पार्क करें गाड़ी

रिवर फ्रंट पर गोमती नदी के किनारे अगर आप गाड़ी से डिफेंस एक्सपो का रोमांच देखने जा रहे हैं तो ध्यान दीजिए। रिवर फ्रंट के आसपास कुल छह पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। 

  • राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज में 300 वाहन 
  • कॉल्विन ताल्लुकेदार इंटर कॉलेज में 500 वाहन
  • झूलेलाल पार्क में 70 बस
  • पेपर मिल मेट्रो सिटी चौकी रोड पर 50 बस
  • लक्ष्मण मेला मैदान में 100 कार
  • नेशनल पीजी कॉलेज में 70 कार 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.