Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttar-pradesh
  • lucknow-city
LIVE BLOG

UP News: 'भारत की आत्मा जिस प्रदेश में बसती है हम उस प्रदेश के वासी हैं', ध्वजारोहण के बाद बोले CM योगी

UP Latest News Updates: उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, गोरखपुर, कानपुर, मेरठ, अलीगढ़, बरेली सह‍ित सभी जिलों की छोटी-बड़ी खबरों के साथ हर पल की अपडेट आपको मिलेंगी Jagran.Com के इस लाइव ब्लॉग में...

By Abhishek PandeyTue, 15 Aug 2023 03:29 PM (IST)
News Article Hero Image

जागरण ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। UP Breaking News Live Update Today। Independence Day 2023। उत्तर प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल, शिक्षा, चिकित्सा, अपराध, बिजनेस, सोशल मीडिया पर वायरल टिप्पणियां, मानसून की जानकारी, रेलवे, यूपी के सभी जिलों की छोटी-बड़ी खबरें आपको इस ब्लॉग में मिलेंगी...

15 Aug 20232:35:46 PM
प्रकृति से खिलवाड़ करेंगे तो दुष्परिणामों से नहीं बच पाएंगे: सीएम योगी

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सोमवार को हुई प्राकृतिक आपदा का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के अलग-अलग भागों में पिछले एक माह में अति वृष्टि के कारण व्यापक जनधन की हानि हुई है। प्रकृति के साथ जब भी हम खिलवाड़ करेंगे, उसके दुष्परिणामों से बच नहीं पाएंगे।

15 Aug 20231:44:24 PM
डीएम, एसपी और सीडीओ ने किया ध्वजारोहण
blog images

सुलतानपुर : जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कलेक्ट्रेट और एसपी सोमेन बर्मा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया स्वतंत्रता दिवस के अवसर‌ पर‌ ध्वजारोहण। तिरंगा को सलामी देकर लिया गया राष्ट्रीय एकता में सहभागिता का संकल्प। मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक ने विकास भवन पर फहराया तिरंगा। सभाकक्ष में विकास विभाग के अधिकारियों - कर्मचारियों साथ बैठक, याद किए गए बलिदानी। थोड़ी देर में पं राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित होगा स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम।

15 Aug 202312:46:51 PM
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव

Kanpur News: कानपुर जिले के बिठूर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ का शव नाले में पड़ा मिला। राहगीरों ने नाले में पड़े शव कों देख कर दी पुलिस कों सूचना। सूचना पर पहुंची पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी।

15 Aug 202310:53:17 AM
हमने धरती को कभी धरती का टुकड़ा नहीं माना- योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने ध्वजारोहण के बाद कहा- "आज हम सब एक नए भारत को देख रहे हैं। हमारे संस्कार हमें सदैव माता, भूमि, पुत्र, हम प्रतिज्ञा के साथ जोड़ते रहे हैं। हमने इस धरती को कभी धरती का टुकड़ा नहीं माना बल्कि हमने इसे मां का दर्जा दिया है।"

#WATCH आज हम सब एक नए भारत को देख रहे हैं। हमारे संस्कार हमें सदैव माता, भूमि, पुत्र, हम प्रतिज्ञा के साथ जोड़ते रहे हैं। हमने इस धरती को कभी धरती का टुकड़ा नहीं माना बल्कि हमने इसे मां का दर्जा दिया है: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ https://t.co/8qrKH9oCxQ pic.twitter.com/BxQSZudE0w

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2023
15 Aug 202310:46:07 AM
सीएम योगी बोले- अधिकारी के साथ-साथ हमें हो कर्तव्यों का बोध

सीएम योगी ने ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में कहा- "अधिकार के साथ-साथ अगर हमें कर्तव्यों का बोध भी हो, तो स्वाभाविक रूप से अधिकार व कर्तव्य का समन्वय...भारत की समृद्धि के लिए, भारत को दुनिया की एक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए, हम सबको आगे बढ़ने और भावी पीढ़ी के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में योगदान दे पाएगा।

15 Aug 202310:24:26 AM
सीएम योगी ने पीएम मोदी का व्यक्त किया आभार

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा- हम अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों को साकार कर सकें, उनके संकल्पों के साथ अपने आपको जोड़ सकें...इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज से 75 सप्ताह पूर्व 12 मार्च 2021 को देश की आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया था।

हम अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों को साकार कर सकें, उनके संकल्पों के साथ अपने आपको जोड़ सकें...इसके लिए प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने आज से 75 सप्ताह पूर्व 12 मार्च 2021 को देश की आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया था।

यह संकल्प हर भारतवासी के… pic.twitter.com/ltxcxkd3vQ

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 15, 2023
15 Aug 202310:18:11 AM
सीएम योगी ने किया ध्वजारोहण
blog images

 सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन में ध्वजारोहण किया। इस दौरान संबोधन में उन्होंने कहा- "भारत की आत्मा जिस प्रदेश में बसती है हम उस प्रदेश के वासी हैं।"

15 Aug 202310:06:06 AM
नायक राजा वीर चक्र से सम्मानित

 हवलदार कुंवार प्रताप सिंह को मरणोपरांत सम्मानित किया गया। साथ ही नायक राजा सिंह को वीर चक्र से सम्मानित किया गया है।

15 Aug 202310:02:45 AM
सीएम योगी ने मेजर अशोक कुमार को कीर्ति चक्र से किया सम्मानित

सीएम योगी ने मेजर अशोक कुमार को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। साथ ही मेजर अरुण कुमार पांडेय शौर्य चक्र से सम्मानित किया।

15 Aug 20239:28:13 AM
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया ध्वजारोहण

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ध्वजारोहण किया और सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। 

आज आवास पर 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर माँ भारती व अमर बलदानियों को नमन करते हुए सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। #SwatantrataDivas#स्वतंत्रता_दिवस#IndependenceDay pic.twitter.com/87yL1CMNnl

— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) August 15, 2023
15 Aug 20239:26:10 AM
मायावती ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Mayawati: बसपा सुप्रीमो मायावती ने सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा- "देश व दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीय भाई-बहनों को आज 77वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं। हर कोई पेट पालने तथा अपना व अपने परिवार का जीवन बेहतर बनाने में व्यस्त। ऐसे में सरकार द्वारा उन्हें शान्ति, सदभाव, तनावमुक्त व सुविधायुक्त जीवन देना अति-आवश्यक।"

1. देश व दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीय भाई-बहनों को आज 77वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं। हर कोई पेट पालने तथा अपना व अपने परिवार का जीवन बेहतर बनाने में व्यस्त। ऐसे में सरकार द्वारा उन्हें शान्ति, सदभाव, तनावमुक्त व सुविधायुक्त जीवन देना अति-आवश्यक।

— Mayawati (@Mayawati) August 15, 2023
15 Aug 20238:58:04 AM
सीएम योगी ने सरकारी आवास पर किया ध्वजारोहण

Independence Day 2023: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर प्रदेश को संबोधित किया। प्रदेश के सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। साथ ही देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वालों को नमन किया। 

15 Aug 20238:28:59 AM
तिरंगे रंग में जगमगा उठा वाराणसी रेलवे स्टेशन

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा वाराणसी रेलवे स्टेशन। पीएम मोदी (PM Narednra Modi) के संसदीय क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूम-धाम से मनाया जा रहा है।

#WATCH उत्तर प्रदेश: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वाराणसी रेलवे स्टेशन तिरंगे रंग में जगमगाया। pic.twitter.com/ZcH7BGJGhb

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 14, 2023
15 Aug 20238:25:35 AM
तीन राज्यों में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कहा है कि मध्य प्रदेश राजस्थान व छत्तीसगढ़ में पार्टी अपने दम पर जनहित के मुद्दों को लेकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी की तरफ से चुनाव के मद्देनजर स्थानीय स्तर पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी की जा रही है। मायावती ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार 50 प्रतिशत कमीशनखोरी के आरोप को लेकर घिर चुकी है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us