Move to Jagran APP

Independence Day 2022: आजादी के जश्‍न में डूबा पूरा लखनऊ, हर तरफ तिरंगा ही तिरंगा; देखें खूबसूरत तस्‍वीरें

Independence Day 2022 स्‍वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लखनऊ का हर प्रमुख चौराहा व सरकारी इमारतें तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठे। तिरंगे कपड़े से सजी लखनऊ के विधान भवन की इमारत शाम-ए-अवध की सुंदरता में चार चांद लगाती नजर आ रही है।

By Vrinda SrivastavaEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 07:22 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 11:08 PM (IST)
Independence Day 2022: आजादी के जश्‍न में डूबा पूरा लखनऊ, हर तरफ तिरंगा ही तिरंगा; देखें खूबसूरत तस्‍वीरें
Independence Day 2022: डायनैमिक फसाड लाइटिंग से रोशन विधान भवन.

लखनऊ, जागरण संवाददाता। स्‍वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लखनऊ का हर प्रमुख चौराहा व सरकारी इमारतें तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठे। तिरंगे कपड़े से सजी लखनऊ के विधान भवन की इमारत शाम-ए-अवध की सुंदरता में चार चांद लगाती नजर आ रही है। शाम ढलते ही जगह-जगह पर 'ये देश है वीर जवानों का, जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती हैं बसेरा' जैसे कई देशभक्ति के गीत सुनने को मिल रहे हैं। आइए आज हम आपको लखनऊ की कुछ खास तस्‍वीरें दिखानेे जा रहे हैं जो तिरंगे रंग में लिपटी हुईं हैं।

loksabha election banner

यह है विधान भवन जो तिरंगामय है। डायनैमिक फसाड लाइटिंग से रोशन विधान भवन की खूूूूूूूबसूरती देखते ही बन रही है। लोगों की भीड़ यहां सेल्‍फी लेने को पहुंच रही है। 

मीराबाई मार्ग स्थित वीआइपी गेस्‍ट हाउस भी तिरंगा रोशनी में नहाए हुए है। जगह-जगह पर तिरंगा लहरा रहा है।

कैसरबाग स्थित स्‍वास्‍थ्‍य भवन भी तिरंगा रंग में जगमग-जगमग हो रहा है। 

तिरंगे के रंग में सजी पूर्वोत्तर रेलवे की इमारत। 

हजरतगंज स्थित सिंकदरबाग पैलेस की खूूूूूूूबसूरती देखने लायक है। यह लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

तिरंगा लाइटों से जगमग हो रहा सचिवालय मेट्रो स्‍टेशन। 

कुछ इस तरह से तिरंगा रंग में नहाया हुआ हैै नगर निगम कार्यालय

तिरंगा रोशनी से सजा हजरतगंज स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय

तिरंगा रंग में लखनऊ की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा कैसरबाग चौराहा। 

स्‍वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्‍या पर तिरंगा मय हुआ हजरतगंज चौराहा

चारबाग रेलवे स्‍टेशन कुछ इस तरह से तिरंगा रंग में सजाया गया है कि थके हारे आ रहे यात्री भी इसकी खूबसूरती को देखकर एकदम फ्रेश हो जा रहे हैं। यात्री की रहे कि एक सेल्‍फी तो बनती है।  

रोशनी से सजा बापू भवन

लखनऊ के मेट्रो स्‍टेशन भी आजादी की खुशियां मना रहे हैं। अमौसी मेेेेेट्रो स्‍टेशन पर सजावट तो की ही गई है। वहीं देश भक्ति के गीत लगा आजादी का जश्‍न मनाया जा रहा है।  

इलाहाबाद हाईकोर्ट का लखनऊ बेंच भी देखने लायक है। यहां फव्‍वारे भी तिरंगा जैसे ही सजाए गए हैं।   

गोमतीनगर स्थित उत्तर प्रदेश लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड के मुख्यालय को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कुछ इस तरह रोशनी से सजाया गया।

रोशनी से सजी हजरतगंज स्थित पटेल प्रतिमा

15 अगस्‍त के मौके पर हुसैनाबाद ट्रस्‍ट की ओर से सभी इमारतों को तिरंगा रंग में सजाया गया है। बड़ा इमामबाड़ा तिरंगा रंग में नहाए हुए कुछ ऐसा लग रहा है।  

लखनऊ का चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डा भी आजादी का जश्‍न मना रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.