कब्जा मुक्त हुई दो करोड़ की जमीन
जागरण संवाददाता, लखनऊ: सरोजनी नगर के अमौसी गांव में नगर निगम की 20 हजार वर्ग फीट जमीन पर अव
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Dec 2017 08:23 PM (IST)Updated: Fri, 15 Dec 2017 08:37 PM (IST)
जागरण संवाददाता, लखनऊ: सरोजनी नगर के अमौसी गांव में नगर निगम की 20 हजार वर्ग फीट जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था। शुक्रवार को नगर निगम के तहसीलदार देश दीपक सिंह और सविता शुक्ला की ओर से अभियान चलाकर भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया गया। अभियान में नजूल की खसरा संख्या 2983 और 2921 पर अवैध निर्माण भी किया गया था। अभिलेखों के आधार पर जमीन नगर निगम की है। जेसीबी से बनाई गई चारदीवारी को भी हटा दिया गया। खाली कराई गई जमीन का बाजार मूल्य दो करोड़ बताया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें