Corona effect in Lucknow: भाव खा रहे विटामिन-सी वाले फल, आवक घटने से कीमतों में बड़ा उछाल
Corona effect in Lucknow लखनऊ में मंडी निरीक्षक अमित यादव बताते हैं कि महाराष्ट्र के नासिक नागपुर पंजाब आदि शहरों से संतरा मौसमी आदि फलों की आपूर्ति होती है। लेकिन इस बार संतरे की फसल काफी कम रही।
लखनऊ, जेएनएन। कोरोना काल में विटामिन सी की प्रचुरता वाले फलों की खपत लगातार बढ़ती जा रही है। हाल यह है कीमतों में बड़ा उछाल दर्ज किया गया है। संतरा, नींबू, मौसमी, आंवला आदि फलों की बिक्री आम दिनों की तुलना में काफी बढ़ गई है। इनमें से कई फलों की बिक्री तो करीब दोगुनी हो गई है। खपत के साथ-साथ फसल कम होने का बड़ा अंतर फल बाजार पर साफ दिख रहा है। पेश है नीरज मिश्र की रिपोर्ट...।
थोक मंडी में फलों के भाव
फल |
वर्ष 2020 अप्रैल |
वर्ष 2021 अप्रैल |
संतरा |
2000 से 2200 | 3500 से 4000 |
किन्नू |
1800 से 2000 | 2800 से 3000 |
मौसमी | 1800 से 2000 | 2500 से 3000 |
नींबू | 3200 से 3500 | 9000 से लेकर 10000 |
आंवला | 6000 से 9000 | मार्च माह में फसल खत्म |
नोट : सभी कीमतें प्रति क्विंटल रुपये में
फल | वर्ष 2020 अप्रैल | वर्ष 2021 अप्रैल |
संतरा | 50 से 60 | 140 से 160 |
किन्नू | 40 से 50 | 50 से 60 |
मौसमी | 50 से 60 | 70-80 |
नींबू | 40 से 50 | 140 से 160 |
संतरा और मौसमी की आवक कम : मंडी निरीक्षक अमित यादव बताते हैं कि महाराष्ट्र के नासिक, नागपुर, पंजाब आदि शहरों से संतरा, मौसमी आदि फलों की आपूर्ति होती है। लेकिन इस बार संतरे की फसल काफी कम रही। पिछली बार करीब 13,233 क्चिंटल की आपूर्ति लखनऊ की सभी मंडियों में हुई थी। लेकिन अभी तक महज 1180 क्विंटल ही संतरा आ पाया है। वहीं मौसमी की आवक जहां पिछले साल अप्रैल माह में 3052 क्विंटल थी वह इस साल अप्रैल माह में घटकर 1959 क्विंटल ही रह गई। संतरे और मौसमी की आवक में भारी अंतर देखने को मिला है। किन्नू और आंवला की फसल खत्म हो गई है।