आइएएस अधिकारी नेतराम की कई संपत्तियां आयकर विभाग कर रहा अटैच
आयकर विभाग ने प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के प्रमुख सचिव रहे आइएएस अधिकारी नेतराम की आज कई और संपत्तियां अटैच कर रहा है।
By Umesh TiwariEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 02:51 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 04:43 PM (IST)
लखनऊ, जेएनएन। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के प्रमुख सचिव रहे आइएएस अधिकारी नेतराम की आज कई संपत्तियां आयकर विभाग अटैच कर रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार आयकर विभाग नेतराम से जुड़ी लगभग 20 संपत्तियां अटैच कर सकता है। ये संपत्तियां दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और नोएडा में स्थित हैं। विभाग इन संपत्तियों को आइटी अधिनियम की धारा 132 (9) के तहत अटैच करेगा।
पिछले सप्ताह नेतराम और उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में 225 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों के दस्तावेज, दो करोड़ रुपये से अधिक कैश, बेनामी लग्जरी कारें मिली थीं। इस कार्रवाई में नेतराम की 30 मुखौटा कंपनियों का भी राजफाश हुआ था। नेतराम और उनके करीबी लोगों के हवाला लिंक भी सामने आए हैं। खास बात यह है कि नेतराम आगामी लोकसभा चुनाव लडऩे की तैयारी भी कर रहे थे और इस संबंध में वह एक पार्टी से टिकट मांग रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें