Move to Jagran APP

Husband Wife Fight: लखनऊ के ठाकुरगंज में पत्नी ने दांत से काटी पति की जबान, अस्पताल में भर्ती

Husband Wife Fight लखनऊ के ठाकुरगंज मोहल्‍ले में पत‍ि पत्‍नी की लड़ाई हो गई। व‍िवाद इतना बढ़ गया क‍ि पत्‍नी के स‍िर पर खून सवार हो गया। उसने पत‍ि की जीभ दांत से काट दी। ज‍िसके बाद गंभीर हालत में पत‍ि को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraPublished: Fri, 27 Jan 2023 02:10 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jan 2023 02:31 PM (IST)
Husband Wife Fight: लखनऊ के ठाकुरगंज में पत्नी ने दांत से काटी पति की जबान, अस्पताल में भर्ती
Husband Wife Fight: पत्‍नी ने काटी प‍त‍ि की जीभ

लखनऊ, जागरण संवाददाता। Husband Wife Fight ठाकुरगंज के राधाग्राम मुहल्ले में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान पत्नी ने पति की जबान दांत से काट ली। जबान कटकर गिर गई। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

इंस्पेक्टर ठाकुरगंज विकास राय के मुताबिक गिरफ्तार महिला राधाग्राम कालोनी की रहने वाली सलमा है। तीन साल पहले उसका विवाद तकिया में रहने वाले मुन्ना के साथ हुआ था। मुन्ना मजदूरी करता है। एक साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा है और अलग रह रहे हैं। इनके दो बच्चे मुन्ना के घर पर रहते हैं। सलमा और मुन्ना गुरुवार को बच्चों से मिलने गए थे।

इस बीच दोनों का विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट शुरू हो गई। सलमा ने मुन्ना की जबान दांत से काट ली। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े उन्होंने बीच जबाव कर दोनों को अलग किया। घायल मुन्ना को आनन फानन अस्पताल ले जाया गया। जहां, हालत गंभीर देख उसे भर्ती कर लिया गया। सलमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.