UP Weather: यूपी के कानपुर, लखनऊ, बांदा में तेज बारिश से मौसम में आई ठंडक, IMD ने 33 जिलों में जारी किया अलर्ट
UP Weather Today उत्तर प्रदेश के कानपुर झांसी बांदा सहित आसपास के दस से अधिक जिलों में सुबह से शुरु हुई बारिश में मौसम खुशनुमा कर दिया है। बारिश न होने के चलते इन इलाकों में लोग भीषण उमस से परेशान थे अब उन्हें राहत मिली है।
लखनऊ, जेएनएन। UP Weather Today उत्तर प्रदेश के कानपुर सहित आसपास के जिलों में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। सुबह 7 बजे कानपुर में आसमान में काले घने बादलों के साथ शुरु हुई बारिश ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। लखनऊ, बांदा, उन्नाव में भी बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया है। तापमान में छह से सात डिग्री की कमी दर्ज की गई है। इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी आसार जताए जा रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार मैनपुरी, इटावा, अयोध्या, गाजीपुर, फैजाबाद, उन्नाव और कन्नौज जिलों से सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। लखनऊ में सोमवार को हुई बारिश के बाद बढ़ी उमस से छुटकारा पाने के लिए वर्षा का इंतजार कर रहे थे। आज सुबह जैसे ही बारिश शुरु हुई तो लोगों के चेहरे पर रौनक आ गई। पिछले चार दिनों से बारिश नहीं होने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, आगरा, मथुरा, बरेली, अलीगढ़, कौशांबी, बहराइच, गोरखपुर, झांसी, इटावा, बलिया, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, संतकबीरनगर, मैनपुरी, एटा, अमरोहा और औरैया में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 17 अगस्त तक 33 जिलों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
कानपुर में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री, लखनऊ में 30 डिग्री, अयोध्या में 31 डिग्री, गोरखपुर में 32 डिग्री, फैजाबाद में 31 डिग्री, गाजियाबाद में 28 डिग्री, नोएडा में 40 डिग्री, मेरठ में 29 डिग्री, आगरा में 30 डिग्री और वाराणसी का तापमान 32 डिग्री रहेगा।