UP Weather: यूपी में बारिश के साथ पड़े ओले से बदला मौसम, विभाग ने जारी किया आंधी तूफान संग बरसात का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है, खासकर पश्चिमी ...और पढ़ें

मंगलवार को एमजी रोड पर हुई वर्षा के दौरान निकलते वाहन। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण टीम, लखनऊ। पश्चमी विक्षोभ की सक्रियता से मंगलवार शाम मौसम में बदलाव देखने को मिला है। यूपी के कई शहरों में कल शाम को बादल छाए और तेज हवाओं के साथ बरसात हुई। मौसम विभाग ने आज गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।
आगरा में शाम को बादल घिर आए और तेज हवा चलने लगी। शाम को वर्षा के साथ ओले पड़े। शहर में आधा घंटे से अधिक समय तक वर्षा हुई। हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक रही। वर्षा के बाद मौसम सुहाना हो उठा।
आगरा का आज का मौसम का अनुमान
मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। तीन अप्रैल से मौसम में फिर बदलाव आएगा। चार अप्रैल को गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज यानि एक अप्रैल को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ और बिजनौर में आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का प्रभाव अधिक रहेगा।
लखनऊ समेत प्रदेश के कई बड़े जिलों में मेघगर्जन और तेज हवाओं का दायरा फैल जाएगा और ये असर पूर्वांचल और मध्य यूपी के जिलों में अधिक रहने की संभावना है।
बचाव करें
तेज हवाओं से कमजोर मकानों, पेड़ों और होर्डिंग्स को नुकसान पहुंच सकता है, जबकि वज्रपात की घटनाएं जानलेवा साबित हो सकती हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान घर के अंदर रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और बिजली के उपकरणों को सुरक्षित रखें।
तीन अप्रैल तक छाए रहेंगे बादल
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने से मौसम में बदलाव आया। तीन अप्रैल को बादल छाए रहेंगे और चार को गरज के साथ वर्षा हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस पूरे सिस्टम के चलते अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि चार अप्रैल से मौसम साफ होने के साथ तापमान में फिर से 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे गर्मी दोबारा बढ़ेगी।
