Move to Jagran APP

गोंडा में संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली, पति-पत्नी की मौत; परिवारजनों में कोहराम

गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र के पेड़राही गांव का मामला है। मृतक के भाई ने बताया कि पिस्टल साफ करने के दौरान चली गोली से भाई और उसकी पत्नी की मौत हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 01:40 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 01:40 PM (IST)
गोंडा में संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली, पति-पत्नी की मौत; परिवारजनों में कोहराम
गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र के पेड़राही गांव का मामला है। संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली से पति-पत्नी की मौत।

गोंडा, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के गोंडा में संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली से दंपती घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिवारजन में कोहराम मचा हुआ है। उधर, गांव में लोग पत्नी के बाद स्वयं को गोली मार लिए जाने की चर्चा कर रहे हैं। जबकि तहरीर में पिस्टल सफाई के दौरान गोली चलने की बात कही गई है।

loksabha election banner

ये है पूरा मामला 

मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के पेड़राही गांव का है। मृतक के भाई प्रदीप कुमार सिंह के मुताबिक उसका भाई कुलदीप सिंह अपनी पिस्टल साफ कर रहा था। तभी अचानक गोली चल गई। साथ में बैठी उसकी पत्नी नीलम व कुलदीप को गोली लग गई। दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कुलदीप हार्ड वेयर की दुकान करता था। व्यापारियों में शोक की लहर है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मौके पर वह स्वयं पहुंचकर मामले की पड़ताल की है। पति-पत्नी की मौत हुई है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.