Move to Jagran APP

नेता, अफसर और कारोबारी खेलों के खिवैया; ऐसे कैसे ओलिंपिक पदकों का सूखा खत्म कर पाएगा यूपी

केंद्र सरकार ने खेल रत्न अवार्ड का नाम महान हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद भले ही रख दिया है लेकिन देश में खेलों और खिलाडिय़ों की कमान नेताओं अफसरों और कारोबारियों के हाथों में ही हैै। ऐसे में सरकार की मंशा खेल संघों की सफाई बिना पूरी नहीं होगी।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sun, 08 Aug 2021 07:04 AM (IST)Updated: Sun, 08 Aug 2021 10:03 PM (IST)
नेता, अफसर और कारोबारी खेलों के खिवैया; ऐसे कैसे ओलिंपिक पदकों का सूखा खत्म कर पाएगा यूपी
कलराज मिश्र राजस्थान के राज्यपाल हैं साथ ही यूपी तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष भी हैं।

लखनऊ, [राजीव बाजपेयी]। केंद्र सरकार ने खेल रत्न अवार्ड का नाम महान हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद भले ही रख दिया है, लेकिन देश में खेलों और खिलाडिय़ों की कमान नेताओं, अफसरों और कारोबारियों के हाथों में ही हैै। ऐसे में सरकार की मंशा खेल संघों की सफाई बिना पूरी नहीं होगी।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश की आबादी 24 करोड़ है जो ओलिंपिक में भाग लेने वाले तमाम देशों से अधिक होगी। यूपी से दस खिलाडिय़ों ने ओलिंपिक में भाग लिया, लेकिन हॉकी टीम के खिलाड़ी ललित उपाध्याय को छोड़कर किसी को पदक नहीं मिल सका। बेशक ओलिंपिक में भागीदारी ही बहुत बड़ी उपलब्धि है, लेकिन पदक संख्या भी बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम करना होगा। दरअसल, खेल संघों पर गैर खिलाडिय़ों ने कब्जा कर रखा है। आपसी राजनीति में खेलों का बेड़ागर्क हो रहा है। खेलों को आगे बढ़ाने से अधिक जोर संघों पर काबिज रहने पर रहता है। पूर्व ओलिंपियन का कहना है कि नेताओं और अफसरों को संघों में बैठाना हमारी मजबूरी है। इनसे आर्थिक मदद तो मिलने में आसानी हो जाती है, लेकिन खेलों का नुकसान होता है। यही वजह है कि एक-दो खेलों को छोड़कर यूपी की खेलों में आज तक खास पहचान नहीं बन सकी है। अधिकांश खेल संघों में ऐसे ही लोग काबिज हैं, जिनका खेलों में कोई अनुभव नहीं रहा है। उत्तर प्रदेश ओलिंपिक संघ को ही देखें तो भारतीय हॉकी टीम के पूूर्व कप्तान आरपी सिंह को छोड़कर लगभग सभी पदों पर मंत्री, विधायक, नौकरशाह और कारोबारी विराजमान हैं। बाकी खेल संघों का भी यही हाल है।

  • खेल संघों का हाल

  • विराज सागर दास - अध्यक्ष यूपी ओलंपिक एसोसिएशन
  • डा. संजय सिंह (सांसद) अध्यक्ष फुटबॉल संघ
  • महेश कुमार गुप्ता (आइएएस) अध्यक्ष जूडो एसोसिएशन
  • कुंवर फतेह बहादुर (रिटा आइएएस) एथलेटिक्स संघ
  • रंजीत सिंह जूदेव - (पूर्व मंत्री) तैराकी संघ
  • बृजभूषण शरण सिंह (सांसद) अध्यक्ष कुश्ती
  • सुधीर एम बोबडे, (आईएएस) हैंडबाल एसोसिएशन
  • डा. हरिओम पांडेय, (एमपी) उत्तर प्रदेश वॉलीबाल संघ
  • जावीद अहमद, (आईपीएस) अध्यक्ष जूडो संघ
  • श्याम सिंह यादव, (पीसीएस), रायफल संघ
  • अनिल अग्रवाल, अध्यक्ष तलवार बाजी
  • अमित घोष, (आईएएस) अध्यक्ष यूपी रोइंग एसोसिएशन
  • कलराज मिश्र, (राज्यपाल) तीरंदाजी संघ
  • राम सकल गुर्जर (एमएलसी), यूपी साइकिलिंग संघ 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.